PlayBreaking News

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा- हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है...कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है!

Follow on Google News
शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा- हुकूमत वो करते हैं, जिनका दिलों पर राज होता है...कहने को तो मुर्गे के सिर पर भी ताज होता है!
आज पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। अपनी कॉमेडी से लोगों के दिलों पर राज करने वाले भगवंत मान ने राज्य के 17वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। भगवंत मान को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई। इस दौरान समारोह में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और पार्टी के अन्य बड़े नेता भी मौजूद रहे। शहीद भगत सिंह के गांव खटकड़कलां में आयोजित समारोह में पूरे पंजाब से लाखों लोग पहुंचे।

सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा 10 मार्च 2022 का दिन- भगवंत मान

पंजाब के इतिहास में 10 मार्च 2022 का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। यहां आने वाले लोगों को बहुत इंतजार करना पड़ा, लेकिन हमारी सरकार आज से ही काम करना शुरू कर देगी। इस दौरान भगवंत मान ने शेर कहा, हुकुमत वो ही करता है जिसका दिलों पर राज होता है, वरना यूं तो गली के मुर्गो के सर पे भी ताज होता है। भगवंत मान ने अपना भाषण 'इंकलाब जिंदाबाद' का नारा लगाकर किया।

भगत सिंह के शब्द दोहराए

अपने भाषण में भगवंत मान ने भगत सिंह के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि इश्क करना सबका पैदायशी हक है क्यों न इस बार वतन की सरजमीं को महबूब बना लिया जाए।

आज से ही शुरू करेंगे काम

भगवंत मान ने कहा कि हमें आज से ही काम शुरू करना है एक भी दिन हमें बरबाद नहीं करना है। हमें पंजाब के विकास के लिए काम करना है।

नवनिर्वाचित विधायकों से अपील- अहंकार न करें

शपथ लेने के बाद मान ने सभी नवनिर्वाचित विधायकों से अपील की कि अहंकार न करें। हमें उन लोगों का भी सम्मान करना होगा जिन्होंने हमें वोट नहीं दिया। मैं आप सभी को और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं।

भगवंत मान बने पंजाब के नए सीएम

भगवंत मान ने पंजाब के नए सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। उन्हें राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने शपथ दिलाई।

मंच पर मान और केजरीवाल

भगवंत मान और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी मौजूद रहे।

दूसरे सबसे युवा सीएम बने भगवंत मान

भगवंत मान पंजाब के दूसरे सबसे कम उम्र के मुख्यमंत्री बने हैं। इससे पहले प्रकाश सिंह बादल सबसे युवा मुख्यमंत्री बने थे।

आप को मिली है ऐतिहासिक जीत

पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर ऐतिहासिक जीत हासिल की है। कांग्रेस को 18, अकाली दल को 3 और भाजपा को 2 सीटों पर जीत मिली। आप ने इस बार भगवंत मान को सीएम चेहरा प्रोजेक्ट कर चुनाव लड़ा था। ये भी पढ़ें- पंजाब विधानसभा को पहली महिला स्पीकर मिलने की उम्मीद, सर्वजीत कौर का नाम सबसे आगे; रेस में प्रो. बलजिंदर कौर भी शामिल    
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts