मालवा एक्सप्रेस में यात्री को मिला गंदा बेडरोल:सोशल मीडिया पर आई शिकायत, रेलवे ने लिया तुरंत एक्शन

रेलवे यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का आश्वासन देता है,लेकिन इंदौर से गुजरने वाली ट्रेनों में साफ-सफाई और बेडरोल की समस्या लगातार बनी हुई है।ताजा मामला डॉ. आंबेडकर नगर (महू) से इंदौर होकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) का है,जहां एक यात्री को गंदे बेडरोल और बदबूदार टॉयलेट की समस्या से जूझना पड़ा। यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर तस्वीरें शेयर की।
सोशल मीडिया पर आई शिकायत, रेलवे ने लिया तुरंत एक्शन

इंदौर। बी-1 कोच में यात्रा कर रहे यात्री ने गंदे बेडरोल और टॉयलेट की खराब स्थिति को लेकर शिकायत दर्ज कराई। सोशल मीडिया पर मामला सामने आने के बाद रेलवे सेवा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए शिकायत संबंधित अधिकारियों को भेज दी। रेलवे ने यात्री को समस्या के तुरंत निराकरण और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन भी दिया है।

बी-1 कोच के यात्री ने दर्ज कराई शिकायत

बी-1 कोच में यात्रा कर रहे प्रमोद खरे ने आईआरसीटीसी और रेलवे सेवा को टैग करते हुए एक्स पर शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें जो बेडरोल उपलब्ध कराया गया, वह न केवल गंदा था, बल्कि उसमें से बदबू भी आ रही थी। इसके साथ ही कोच के शौचालयों की स्थिति भी बेहद खराब थी और वहां से दुर्गंध आने के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

ये भी पढ़ें: छात्रों की गूंज : NEET पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों भोपाल में दी श्रद्धांजलि

सोशल मीडिया पर उठाए सवाल

प्रमोद खरे ने अपनी पोस्ट में सवाल उठाया कि यात्रियों को साफ-सुथरे बेडरोल और स्वच्छ टॉयलेट जैसी बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए क्या हर बार सोशल मीडिया का सहारा लेना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रेलवे को बिना शिकायत के ही इन व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी और गुणवत्ता सुनिश्चित करनी चाहिए। उनकी शिकायत के बाद यह मामला तेजी से चर्चा में आ गया।

Breaking News

रेलवे ने लिया तत्काल संज्ञान

यात्री की शिकायत सामने आने के बाद रेलवे सेवा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मामला पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल को भेज दिया। इसके बाद डीआरएम कार्यालय की ओर से संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। रेलवे ने यात्री को जवाब देते हुए शिकायत के जल्द निराकरण और व्यवस्था में सुधार का आश्वासन भी दिया।

ये भी पढ़ें: खजराना गणेश मंदिर का बदलेगा स्वरूप, रजत गणेश हॉल होगा सवा दो फीट नीचे; अंतिम कतार से भी होंगे सहज दर्शन

लगातार सामने आ रही हैं ऐसी शिकायतें

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से लंबी दूरी की ट्रेनों में गंदे बेडरोल, साफ-सफाई की कमी और टॉयलेट की खराब स्थिति को लेकर लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। कई बार यात्रियों को सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्याएं उठानी पड़ती हैं, जिसके बाद ही संबंधित विभाग सक्रिय होता है और यात्री की समस्या का समाधान हो पाता है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts