PlayBreaking News

छात्रों की गूंज :NEET पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों भोपाल में दी श्रद्धांजलि

NEET पेपल लीक होने के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों को मंगलवार को भोपाल में श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाएं लाखों युवाओं के सपनों पर आघात है।
Follow on Google News
NEET पेपर लीक के कारण जान गंवाने वाले विद्यार्थियों भोपाल में दी श्रद्धांजलि

भोपाल। छात्रों की गूंज अभियान के पहले दिन मंगलवार को भोपाल के आंबेडकर पार्क, सेकंड स्टॉप पर NEET UG 2026 पेपर लीक प्रकरण के बाद जान गंवाने वाले विद्यार्थियों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही एवं छात्रों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की मांग उठाई गई।

'छात्रों का भविष्य सुरक्षित रखना सरकार की जिम्मेदारी' 

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा कि NEET पेपर लीक जैसी घटनाएं केवल परीक्षा प्रणाली की विफलता नहीं, बल्कि देश के लाखों युवाओं के सपनों पर आघात हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों का भविष्य सुरक्षित करना सरकार की जिम्मेदारी है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता तथा जवाबदेही सुनिश्चित किए बिना युवाओं का विश्वास बहाल नहीं हो सकता। उन्होंने दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि कांग्रेस छात्रों के अधिकारों और न्याय की लड़ाई लगातार लड़ती रहेगी।

ये भी पढ़ें: मुंबई में हादसा! स्कूल वैन पर गिरा पेड़, एक छात्र की मौत, कई बच्चे घायल

'NSUI देशभर में छात्रों की आवाज बनेगी'

AICC कॉर्डिनेटर एवं अभियान समन्वयक डॉ अंशुल त्रिवेदी ने कहा कि छात्रों की गूंज केवल एक अभियान नहीं, बल्कि देशभर के विद्यार्थियों की आवाज को बुलंद करने का संकल्प है। उन्होंने कहा कि लगातार सामने आ रही परीक्षा लीक संबंधी अनियमितताओं ने छात्रों और अभिभावकों को गहरी चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को निष्पक्ष, पारदर्शी और भयमुक्त शिक्षा व्यवस्था मिलना उसका अधिकार है तथा NSUI इस मुद्दे पर देशभर में छात्रों की आवाज बनकर संघर्ष जारी रखेगी।

/img/89/1782830615292

परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने का संकल्प 

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत विद्यार्थियों को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार और परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने का संकल्प लिया। छात्रों की गूंज अभियान के माध्यम से आगामी दिनों में विभिन्न मुद्दों पर संवाद, पैंपलेट वितरण, जनजागरण और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।श्रद्धांजलि सभा में विधायक आरिफ मसूद, NSUI प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, NSUI जिला अध्यक्ष अक्षय तोमर सहित कांग्रेस एवं NSUI के पदाधिकारी, छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

ये भी पढ़ें: छिंदवाड़ा: परासिया कफ सिरप कांड, हाईकोर्ट से दो आरोपियों को मिली जमानत

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts