धर्म

Makar Sankranti 2023: कब है मकर संक्रांति… आज या कल? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और महत्व

पौष माह की शुक्ल की द्वादशी तिथि को मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस दिन को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य देव उत्तरायण होते हैं। वैसे तो मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाती है, लेकिन साल 2023 में मकर संक्रांति की सही तिथि को लेकर थोड़ा संशय है। आइए जानते हैं कि इस बार मकर संक्रांति कब मनाई जाएगी आज या कल-

मकर संक्रांति 2023 तिथि और मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 14 जनवरी 2023 की रात 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे। उदया तिथि 15 जनवरी को प्राप्त हो रही है। ऐसे में मकर संक्रांति नए साल में 15 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी। ऐसे में कुछ लोग 14 जनवरी को मनाएंगे, तो कुछ 15 जनवरी को।

  • पुण्य काल मुहूर्त- सुबह 06:47 से शाम 05:40 तक
  • महापुण्य काल मुहूर्त- सुबह 07:15 से सुबह 09:15 तक

जानकारी के मुताबिक, मकर संक्रांति के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और सूर्य देव की आराधना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। मकर संक्रांति से सर्दियां खत्म होने लगती हैं और वसंत ऋतु की शुरुआत होती है।

मकर संक्रांति पर क्या करें ?

• माना जाता है कि मकर संक्रांति के दिन नदियों में स्नान करने से विशेष लाभ होता है।
• इस दिन घर में नहाने के पानी में गंगा जल मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। इसके साथ ही पानी में काले तिल डालकर भी स्नान कर सकते हैं।
• मकर संक्रांति के दिन काले तिल दान का विशेष महत्व है। ऐसा करने से शनि देव और सूर्य देव प्रसन्न होते हैं। दोनों की कृपा प्राप्त होती है। बता दें कि शनि दोष, साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलती है।
• इस दिन तिल का पानी पीने, तिल का लड्डू खाने और तिल का उबटन लगाने की खास परंपरा है।
• धार्मिक दृष्टि से मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाने की परंपरा है। इसमें सभी प्रकार की मौसमी सब्जियां डाली जाती हैं। इससे स्वास्थ्य लाभ होता है।

मकर संक्रांति पर क्या न करें ?

• मकर संक्रांति के दिन मदिरा पान, तामसिक पदार्थों का सेवन आदि से परहेज करना चाहिए।
• इस दिन स्नान और दान से पहले भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए।
• मकर संक्रांति के दिन घर के बाहर आए किसी भिखारी या जरूरतमंद व्यक्ति को खाली हाथ न लौटाएं। इस दिन अवश्य दान करें।
• ज्योतिष अनुसार मकर संक्रांति के अवसर पर अन्य ग्रहों की शांति के लिए कई तरह के उपाय किए जा सकते हैं। स्नान के बाद जिस ग्रह का उपाय करना है, उससे संबंधित वस्तुओं का दान करें। माना जाता है कि ऐसा करने से उस ग्रह का दोष दूर हो जाता है।

मकर संक्रांति पर किन चीजों का करें दान

  • तिल- मकर संक्रांति पर तिल का दान करना शुभ माना जाता है, इससे से शनि देव प्रसन्न होते हैं।
  • खिचड़ी- मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना जितना शुभ है उतना ही शुभ इसका दान करना भी माना जाता है।
  • गुड़- इस दिन गुड़ का दान करना भी शुभ होता है, इससे सूर्य देव की कृपा प्राप्त होती है।
  • तेल- इस दिन तेल दान करना शुभ होता है, ऐसा करने से शनि देव का आर्शीवाद मिलता है।
  • अनाज- इस दिन पांच तरह के अनाज दान करने से हर तरह की मनोकामना पूरी होती है।
  • रेवड़ी – मकर संक्रांति के दिन रेवड़ी का दान करना भी शुभ माना जाता है।
  • कंबल – इस दिन कंबल का दान करना शुभ होता है, इससे राहु और शनि शांत होते हैं।

 

(नोट: यहां दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। हम मान्यता और जानकारी की पुष्टि नहीं करते हैं।)

धर्म से संबंधित अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button