राष्ट्रीय

बांदा में बड़ा हादसा : यमुना नदी में नाव पलटी, 4 लोगों की मौत; 25 लापता

उत्तरप्रदेश के बांदा शहर में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बांदा से फतेहपुर जा रही नाव यमुना नदी में पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में करीब 40 लोग सवार थे। अब तक 4 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं, 25 लोग लापता हैं। गोताखारों ने लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी है। घटना मरका थाना क्षेत्र की है।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर को महिलाएं रक्षाबंधन पर राखी बांधने के लिए मायके जा रही थीं। तभी अचानक यमुना नदी में बीच धारा में पहुंचते ही नाव अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि हादसा पतवार टूटने की वजह से हुआ है।

कलेक्टर-एसपी मौके पर पहुंचे

हादसे की जानकारी मिलते ही कलेक्टर, एसपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं, प्रशासन का साफतौर पर कहना है कि इस समय प्राथमिकता के आधार पर रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के समाप्त होने पर ही कोई जानकारी साझा की जा सकेगी। इस बीच लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की हरसंभव कोशिश की जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

CM योगी ने जताया दुख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नाव पलटने की घटना पर दुख जताया है। इसके साथ ही सीएम ने जिलाधिकारी, DIG, NDRF और SDRF की टीम को तत्काल मौके पर भेजा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

राष्ट्रीय की अन्य खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

संबंधित खबरें...

Back to top button