भोपालमध्य प्रदेश

देवास : सड़क पर उतरीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, कई किमी लंबी रैली निकालकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन

देवास। महिला एवं बाल विकास के परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर देवास में बड़ा प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता रैली लेकर निकले तो एक तरफ का यातायात जाम हो गया। कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा।

लंबे समय से लंबित हैं मांगें : आंगनवाड़ी कार्यकर्ता

रैली में पहुंची आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। दरअसल, महिला एवं बाल विकास विभाग परियोजना अधिकारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका पिछले कई दिनों से इसी तरह प्रदर्शन कर रहे हैं। इनकी मांग है कि यह भी शासकीय काम कर रहे हैं, ऐसे में इन्हें भी शासकीय कर्मचारी घोषित किया जाए।

इन कार्यकर्ताओं की मांग है कि इन्हें ही वह सभी सुविधाएं मिलें, जो सरकारी कर्मचारियों को मिलती हैं। इसके साथ ही अनुकम्पा नियुक्ति भी दी जानी चाहिए। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि कार्य के दौरान किसी तरह की दुर्घटना होती है तो आर्थिक सहायता भी दी जानी चाहिए। यह मांगें लेकर प्रदर्शनकारी पुलिस ग्राउंड, परेड ग्राउंड से रैली निकालते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। इन्होंने लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देते हुए मांग की कि सभी मांगें पूरी की जानी चाहिए। चेतावनी देते हुए आंदोलन को सख्त रूप देकर बड़ा आंदोलन करने की बात कही है।

(इनपुट – अमित बागलीकर)

मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button