ग्वालियरमध्य प्रदेश

सौतेली मां ने किया शर्मशार: 18 लाख रुपए के लालच में 10 साल के बेटे को जहर देकर मार डाला

बच्चे को 23 सितंबर को अस्पताल में कराया था भर्ती, अगले दिन मौत हो गई

ग्वालियर। जिले में एक सौतेली मां ने 18 लाख रुपए के लालच में रिश्ते को शर्मशार कर दिया। उसने 10 साल के बेटे को खाने में जहर दे दिया, जिससे उसकी अस्तपाल में 24 घंटे बाद मौत हो गई। बच्चे के नाम 18 लाख रुपए की एफडी थी, इसी को हड़पने के लिए महिला लगातार कोशिश कर रही थी। घटना के बाद उसने बच्चे की मौत को हादसा बताया। हालांकि, पुलिस पूछताछ में झूठ ज्यादा देर तक टिक नहीं सका।

मामला ग्वालियर में उपनगर मुरार के बड़ागांव खुरैरी का है। यहां रहने वाले राजू मिर्धा (37 साल) ने बताया कि पहली शादी सीमा से हुई थी। उसका एक बेटा नितिन था। 4 साल पहले एक सड़क हादसे में सीमा की मौत हो गई थी। उसे एक्सीडेंट क्लेम में करीब 16 लाख रुपए मिले थे। इस पर उसने बेटे नितिन के नाम घरेलू बचत के 2 लाख रुपए मिलाकर 18 लाख रुपए की एफडी (फिक्स डिपोजिट) कर दी थी। 27 दिसंबर 2019 को उसने जूली (32 साल) की नाम की महिला से दूसरी शादी की थी।

शाजापुर में कर्ज से परेशान बाप-बेटी ने जहर खाकर खुदकुशी की, पत्नी की बेटे ने बचाई जान

सौतेले बेटे को मारकर 18 लाख रुपए हड़पतना चाहती थी महिला

राजू का कहना था कि जूली की नजर एफडी के रुपए पर थी। इसको लेकर वह बार-बार उसमें से कुछ रुपए निकालने का दबाव बना रही थी। लेकिन उसने मना कर दिया था। ऐसे में उसने सौतेले बेटे का मारकर पैसे निकालने का प्लान बना डाला। इधर, जूली ने पुलिस पूछताछ में बताया कि 23 सितंबर को उसने खाने में जहर मिलाया और नितिन को खिला दिया। इससे उसे उल्टी होने लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां 24 सितंबर को उसकी मौत हो गई। उसका प्लान ये था कि मौत हादसा या खुदकुशी जैसा समझ में आए।

मां ने पुलिस को गुमराह की कोशिश की

पुलिस का कहना था कि शुरुआत में सौतेली मां जूली ने गुमराह किया। उसका कहना था कि बच्चे ने खुद ही कुछ जहरीला पदार्थ खा लिया होगा। फिर सांप के डंसने की बात बताई। जबकि डॉक्टर को आशंका था कि बच्चे को तेज जहर दिया गया है। इसके बाद सौतेली मां पर शक बढ़ गया। रविवार को पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।

नाबालिग मेड से इंजीनियर के बेटे ने सालभर रेप किया, 7 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो अबॉर्शन के लिए मुंबई भेजा

संबंधित खबरें...

Back to top button