महाराष्ट्र : गढ़चिरौली में इनामी नक्सली दंपति ने किया आत्मसमर्पण, 10 लाख रुपए का था इनाम

गढ़चिरौली। महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सोमवार को 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली दंपति ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि वरुण राजा मुचाकी उर्फ उंगा (27) और रोशनी विजया वाचामी (24) ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उंगा भामरागढ़ एल ओ एस का कमांडर था और वाचामी भामरागढ़ एल ओ एस की सदस्य थी।





















