
महाराष्ट्र के पुणे जिले में गुरुवार को दर्दनाक हादसा हो गया। भोर तहसील के निगाड़े गांव के गुंजवानी में एक जलाशय में मोटर पंप लगाने का कार्य चल रहा था। इस दौरान चार लोगों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। पुणे पुलिस ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि करंट की चपेट में आए लोगों के शव निकाल लिए गए हैं।
मोटर लगाने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि चारों व्यक्ति गुंजवानी बांध के जलाशय में एक मोटर पंप लगाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसा करते समय, वे करंट की चपेट में आ गए और डूब गए। जिसके बाद चारों की मौत हो गई।
Maharashtra | Four people died due to electrocution in Nigade village of Bhor tehsil in Pune district while placing a motor pump in a waterbody in Gunjawani. Details awaited: Pune Police
— ANI (@ANI) December 15, 2022
ये भी पढ़ें- भारतीय सरजमीं पर फ्रांस से 36वां राफेल विमान पहुंचा, वायुसेना ने कहा- ‘The Pack is Complete’; जानें खूबियां