राष्ट्रीय

महाराष्ट्र : अहमदनगर के कोपरगांव में भीषण सड़क हादसा, 7 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में शुक्रवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में कॉलेज के दो छात्र शामिल हैं। जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

कैसे हुआ हादसा ?

जानकारी के मुताबिक, कोपरगांव शहर थाना क्षेत्र के मसूदपुर फाटा के पास हादसा हुआ है। एक तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने यात्रियों से भरे तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि रिक्शा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बता दें कि घटनास्थल मुंबई से 240 किलोमीटर दूर है।

कंटेनर ट्रक चालक गिरफ्तार

अहमदनगर पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद कंटेनर ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें- रामपुर : शादी में जा रही कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत; जानें कैसे हुआ हादसा ?

संबंधित खबरें...

Back to top button