उज्जैन:महाकाल भस्म आरती के नाम पर ठगी, ऑनलाइन ट्रांसफर कराए पैसे; पुलिस कर रही जांच

उज्जैन। महिला श्रद्धालु से भस्म आरती दर्शन कराने के नाम पर 4,250 रुपये लिए गए, लेकिन दर्शन की व्यवस्था नहीं कराई गई। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भस्म आरती के नाम पर की ठगी
पीड़ित महिला श्रद्धालु ने पुलिस को बताया कि 24 मई को उनकी मुलाकात महाकाल मंदिर के एक पूर्व कर्मचारी से हुई थी। रिश्तेदारों से मिले मोबाइल नंबर के आधार पर उन्होंने उससे संपर्क किया। आरोपी ने तीन लोगों के भस्म आरती दर्शन कराने का भरोसा देकर रुपये मांगे।
ये भी पढ़ें: Kuno National Park : मादा चीता KGP 11 मुरैना के पास घायल मिली, इलाज के लिए पालपुर केंद्र लाई गई
ऑनलाइन ट्रांसफर कराए 4250 रुपए
आरोपी की बातों पर भरोसा करते हुए महिला ने पहले 3,000 रुपये एडवांस भेजे। इसके बाद दो दिन बाद बाकी 1,250 रुपये भी गूगल पे के माध्यम से ट्रांसफर कर दिए। श्रद्धालु को उम्मीद थी कि तय तारीख पर दर्शन की व्यवस्था हो जाएगी।
आरोपी ने मोबाइल किया बंद
जब 29 मई को महिला अपने परिवार के साथ उज्जैन पहुंची तो उसने आरोपी से संपर्क करने का प्रयास किया। शुरुआत में फोन नहीं उठाया गया और बाद में मोबाइल पूरी तरह बंद हो गया। इसके बाद महिला को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का अहसास हुआ।
ये भी पढ़ें: India Venezuela Relations: भारत यात्रा पर वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति, हैदराबाद हाउस में पीएम मोदी से मुलाकात
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद आरोपी संतोष अकोदिया के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।












