Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Kuno National Park :मादा चीता KGP 11 मुरैना के पास घायल मिली, इलाज के लिए पालपुर केंद्र लाई गई

कूनो नेशनल पार्क में पहाड़गढ़ क्षेत्र के पास भारतीय मूल की चीता KGP11 घायल हालत में मिली। उसे इलाज के लिए पालपुर के पशु चिकित्सा केंद्र लाया गया है। नियमित निगरानी के दौरान इसे घायल अवस्था में देखा गया था।
मादा चीता KGP 11 मुरैना के पास घायल मिली, इलाज के लिए पालपुर केंद्र लाई गई
फाइल फोटो

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क से जुड़ी भारतीय मूल की मादा चीता केजीपी 11 घायल अवस्था में मिली है। उसे उपचार के लिए पालपुर स्थित पशु चिकित्सा केंद्र लाया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। अधिकारियों के अनुसार, चीता मुरैना जिले के पहाड़गढ़ क्षेत्र के पास घायल अवस्था में दिखाई दी थी। जानकारी के मुताबिक, 1 जून 2026 को नियमित निगरानी कर रही ट्रैकिंग टीम ने केजीपी 11 को घायल देखा। इसके बाद तत्काल संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही कुनो की पशु चिकित्सा टीम मौके पर पहुंची और चीता का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

ये भी पढ़ें: CM के काफिले में EV : नई कार में दिखी 2047 के विजन की झलक, 'MP-02-VB-2047' नंबर से 'विकसित भारत' का संदेश

क्वारंटीन बोमा में रखा गया

प्राथमिक जांच के बाद बेहतर उपचार और लगातार निगरानी के उद्देश्य से केजीपी को पालपुर स्थित वेटरनरी सुविधा केंद्र लाया गया।  यहां उसे क्वारंटीन बोमा में रखा गया है, जहां विशेषज्ञों की देखरेख में उसका उपचार किया जा रहा है। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल चीता चिकित्सकीय निगरानी में है और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। चीता प्रोजेक्ट के अधिकारियों ने बताया कि घायल चीता को आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशेषज्ञों की टीम उसके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। साथ ही यह पता लगाने के लिए विस्तृत जांच की जा रही है कि चीता को चोट किन परिस्थितियों में लगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई और प्रबंधन संबंधी निर्णय लिए जाएंगे।

मार्च 2025 में खुले जंगल में छोड़ा गया था

27 माह उम्र की मादा चीता केजीपी 11 को मार्च 2025 में खुले जंगल में छोड़ा गया था। इसके बाद से वह स्वतंत्र रूप से जंगल क्षेत्र में विचरण कर रही थी। चीता प्रोजेक्ट प्रबंधन के अनुसार, केजीपी के अलावा कूनो में मौजूद अन्य सभी चीते स्वस्थ हैं और उनकी स्थिति सामान्य बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: MP Road Network : मध्य प्रदेश में NH-347B होगा अपग्रेड, बैतूल से बड़वानी तक रोड नेटवर्क को मिलेगी मजबूती

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts