जबलपुरमध्य प्रदेश

सोना चांदी और रुपए से भरा बैग कंडक्टर ने लौटाया, निगमायुक्त ने नेक काम के लिए शाबाशी दी

जबलपुर। इंसानियत आज भी जिंदा है। ये बात उस समय साबित हुई जब नगर निगम द्वारा जे.सी.टी.एस.एल. के माध्यम से चलो बस सेवा में एक यात्री का बैग सोना चांदी और रुपए से भरा हुआ छूट गया। लेकिन कंडक्टर ने नेक दिली करके उस बैग को सम्बंधित यात्री तक पहुंचा दिया। इस कार्य की विभाग में इतना प्रसंसा हुई कि निगमायुक्त कंडक्टर को शबाशी दी।

ये था मामला बस का

सोमवार को चलो बस सेवा की यात्री श्रीमती निशाद खान जो कि जबलपुर से सिवनी के लिए रवाना हुर्ई थी। जिनके बैग में कीमती सामान रखा हुआ था। इसी दौरान इनकी बस में छूट गई। जिसके बाद वे काफी परेशान हो गई थी।

बैग में ये सामान रखा हुआ था

चलो बस (सूत्र सेवा) बस क्रमांक एमपी 20 पी.ए. 1181 नम्बर बस की सीट नंबर 3, 4 में सिवनी के लिए रवाना हुई थी सिवनी आने के पश्चात उनका पिंक कलर का बैग गाड़ी में ही छूट गया जिसमें 81 सो रुपए नगद, एक मोबाइल, सोने का हार, सोने की चूड़ियां और भी अन्य कीमती सामान उस बैग में था।

इस तरह से दिया यात्री का बैग

इस दौरान चलो बस कंडक्टर एवं सूत्र सेवा आफिस के कर्मचारियों की सहायता से जानकारी लेकर श्रीमती निशाद खान को बैग लौटाया गया। बैग प्राप्त करने के पश्चात उन्होंने चलो बस के स्टाप और सूत्रसेवा आफिस के सभी कर्मचारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।

निगमायुक्त दी शबाशी

चलो बस सेवा टीम के सदस्यों के द्वारा ईमानदारी की मिशाल देखने को मिली निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े ने सी.ई.ओ. सचिन विश्वकर्मा, के साथ बस कंटक्टर एवं सूत्र सेवा आफिस के कर्मचारियों को शाबाशी दी और आगे भी इसी तरह ईमानदारी पूर्वक पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने तथा यात्रियों की सेवा करने की शुभकामनाएँ दी।

संबंधित खबरें...

Back to top button