Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मध्य प्रदेश : महू में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी के घर ED का छापा, मार्च 2022 का है मामला

Follow on Google News
मध्य प्रदेश : महू में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या के मुख्य आरोपी के घर ED का छापा, मार्च 2022 का है मामला
इंदौर। मार्च 2022 में महू तहसील के किशनगंज थाना क्षेत्र में भाजपा नेता के बेटे की हत्या मामले के मुख्य आरोपी के घर ईडी ने छापेमार कार्रवाई की। कई घंटों तक आरोपी राजा वर्मा उर्फ राजू खटीक के यहां छापेमारी की कार्रवाई चली। कॉलोनी में बोरिंग के विवाद को लेकर आरोपियों ने भाजपा नेता के बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

क्या है पूरा मामला

मार्च 2022 में महू जिले के किशनगंज थाना क्षेत्र के गांव पिगडंबर में प्लॉट पर बोरिंग निर्माण कार्य को लेकर भाजपा नेता उदल सिंह ठाकुर के बेटे सुजीत ठाकुर का कुछ लोगों से विवाद हो गया था। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट और चाकूबाजी हुई थी। घटना में आरोपियों द्वारा भाजपा नेता उदल सिंह चौहान के बेटे सुजीत की हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्या के मामले में सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मुख्य आरोपी राजा वर्मा और सभी अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मार्च 2022 में ही घटना के बाद देवपुरी कालोनी गुर्जर खेड़ा स्थित आरोपी राजू वर्मा के दोनों मकानों को जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा ध्वस्त कर दिया गया था। जिसके बाद 27 अक्टूबर 2023 को मुख्य आरोपी राजा वर्मा उर्फ राजू खटीक के घर ईडी ने छापेमार कार्रवाई की।

हत्या के सुर्खियों में आया राजा वर्मा

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि, पुराने घटनाक्रम से इस छापे का कोई लेना-देना नहीं है। राजा वर्मा का सट्टे का बड़ा कारोबार भी है जिसको लेकर कुछ समय पहले पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन राजनेताओं के दबाव के चलते उले छोड़ दिया गया था। बताया जा रहा है कि, Ed द्वारा सट्टे के बड़े कारोबार के चलते यह छापेमारी कार्रवाई की गई। बता दें कि, हत्याकांड के बाद ही राजा वर्मा सुर्खियों में आया था। (इनपुट - हेमंत नागले) ये भी पढ़ें- महू में बीजेपी नेता के बेटे की हत्या, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर; देखें Video
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts