राष्ट्रीय

उत्तराखंड की राज्यपाल बेबीरानी मौर्य ने दिया इस्तीफा, उत्तर प्रदेश भाजपा में मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंपा। राज्यपाल के सचिव बीके संत ने इस बात की पुष्टि की। दो दिन पहले ही मौर्य ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। इसके बाद से ही इस्तीफे के कयास लगाए जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, इस चुनाव में उन्हें अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

प्रदेश की दूसरी राज्यपाल

तीन साल पहले उत्तराखंड में राज्यपाल की कमान संभालने वालीं बेबी रानी मौर्य प्रदेश की दूसरी महिला राज्यपाल थीं। उनसे पहले मारग्रेट आल्वा प्रदेश की राज्यपाल रह चुकी थीं।

राजनीतिक जीवन

  • वर्ष 1995 से वर्ष 2000 तक आगरा की महापौर।
  • वर्ष 1997 में वर्तमान राष्ट्रपति और तत्कालीन अध्यक्ष राष्ट्रीय अनुसूचित मोर्चा राम नाथ कोविंद जी के साथ कोषाध्यक्ष बतौर कार्य।
  • वर्ष 2001 में प्रदेश, सामाजिक कल्याण बोर्ड की सदस्य।
  • वर्ष 2002 में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य।

उत्तराखंड में अब तक रहे राज्यपाल

 

राज्यपाल कब से  कब तक
सुरजीत सिंह बरनाला 9 नवंबर 2000 7 जनवरी 2003
सुदर्शन अग्रवाल 8 जनवरी 2003 28 अक्तूबर 2007
बनवारी लाल जोशी 29 अक्तूबर 2007 5 अगस्त 2009
मार्गरेट अल्वा 6 अगस्त 2009 14 मई 2012
अज़ीज़ कुरैशी 15 मई 2012 8 जनवरी 2015
कृष्ण कांत पॉल 8 जनवरी 2015 25 अगस्त 2018
बेबी रानी मौर्य 26 अगस्त 2018 8 सितंबर 2021

 

संबंधित खबरें...

Back to top button