PlayBreaking News

MP में कोरोना की रफ्तार तेज: इंदौर में 645, भोपाल में 489 नए केस दर्ज; अब जबलपुर भी हॉटस्पॉट

Follow on Google News
मध्य प्रदेश में कोरोना का कोहराम बढ़ता ही जा रहा है। पिछले 24 घंटे में इंदौर में सबसे ज्यादा 645, भोपाल में 489 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अब ग्वालियर और जबलपुर भी कोरोना के नए हॉटस्पॉट बनते जा रहे हैं। इन चार शहरों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं।

भोपाल में बच्चे भी संक्रमित

  • भोपाल में मिले 489 नए मरीजों में 27 बच्चे भी शामिल हैं।
  • भोपाल के पूर्व सांसद आलोक संजर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि वह होम आइसोलेशन में हैं।
  • संजर पहली लहर में भी संक्रमित हो चुके हैं, तब उन्हें लंबे समय तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था।
  • भोपाल में 210 नए संक्रमितों के साथ कोलार फिर से कोरोना का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।
  • दूसरे नंबर पर गोविंदपुरा में 112 केस और तीसरे नंबर पर बैरागढ़ में 56 मरीज मिले हैं।

ग्वालियर में जज भी कोरोना पॉजिटिव

ग्वालियर में 328 नए केस मिले हैं। इनमें JAH के 7 डॉक्टर, MITS की विभागाध्यक्ष व उनके पति, GRP थाने में पदस्थ आरक्षक सहित 13 जवान, CRPF कैंप के 3 जवान, SAF के 2 जवान, कलेक्ट्रेट में पदस्थ ऑपरेटर, स्मॉर्ट सिटी के PRO समेत तीन मरीज शामिल हैं। इसके अलावा ADJ कोर्ट के एक न्यायाधीश भी संक्रमित निकले हैं। ये भी पढ़ें- महंगा पड़ा मूंछ रखना: कांस्टेबल का मूंछों पर ताव देना अफसरों को नहीं आया रास, किया सस्पेंड

जबलपुर बन रहा नया हॉटस्पॉट

जबलपुर में 192 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए 16 जनवरी को जबलपुर में होने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकौशल प्रांत का स्वातंत्र्य नाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

यहां भी मिले कोरोना संक्रमित

  • उज्जैन में 63 और रतलाम में 48 नए कोरोना मरीज मिले हैं।
  • भिंड में मिले 5 पॉजिटिव में से एक दिल्ली से और दो लोग ग्वालियर से वापस लौटे थे। वहीं मुरैना में 29 पॉजिटिव मिले हैं।
  • सागर में 122 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। 8 नए संक्रमितों के साथ BMC कैम्पस हॉटस्पॉट बन गया है। UTD और विवेकानंद कैंपस में भी पॉजिटिव मरीज मिले।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में शाहगढ़ में 6, देवरी, नरयावली में भी नए केस मिले हैं।
ये भी पढ़ें- सांसद खेल महोत्सव स्थगित: कोरोना संक्रमण को लेकर सांसद राकेश सिंह ने किया एलान

ओरछा मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ओरछा मंदिर में दर्शन व्यवस्था में बदलाव कर किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के मुताबिक मंदिर में सिर्फ एक हजार भक्तों को रोजाना एंट्री मिलेगी। दर्शन के लिए ऑनलाइन पंजीयन की व्यवस्था की गई है। सुबह 500 और शाम को 500 भक्त रामराजा के दर्शन कर सकेंगे। यह आदेश 13 जनवरी 2022 से आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगा।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts