भोपालमध्य प्रदेश

MP में कहर बनकर टूट रहा कोरोना: 24 घंटों में 4,031 नए केस दर्ज, 6 लोगों ने गवाई जान; विधायक पीसी शर्मा भी संक्रमित

मध्यप्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती नजर आ रही है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 4,031 नए कोरोना मरीज मिले हैं। जिसके बाद अब एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17,659 हो गई है। वहीं प्रदेश में थर्ड वेव से अब तक 18 मौतें हो चुकी हैं।

कहां कितने केस मिले

  • इंदौर में पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 1,104 नए मरीज मिले हैं।
  • भोपाल में बुधवार को पॉजिटिव आए 863 नए कोरोना मरीजों में 47 बच्चे हैं। इनमें आठ महीने की एक बच्ची भी है।
  • जबलपुर में 277 नए केस सामने आए हैं।
  • ग्वालियर में 635 और सागर में 133 लोग पॉजिटिव आए हैं।
  • सागर जिले के तीन स्कूलों में भी 12 बच्चों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

बेटे को जन्म देने के 2 दिन बाद तोड़ा दम

जबलपुर में एक दिन में तीन, ग्वालियर में दो और विदिशा में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। ग्वालियर में 25 साल की वर्षा ने दो दिन पहले ही बेटे को जन्म दिया था।

ये भी पढ़ें- दूसरी लहर से भी ज्यादा तेजी से फैल रहा कोरोना, 24 घंटों में 2 लाख 47 से ज्यादा नए केस दर्ज

विधायक पीसी शर्मा भी कोरोना पॉजिटिव

विधायक पीसी शर्मा की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। विवेकानंद की जयंती के मौके पर वो कोटरा सुल्तानाबाद स्थित विवेकानंद पार्क में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैलाश मिश्रा और कई कार्यकर्ताओं के साथ फोटो भी खिंचवाए थे।

ये भी पढ़ें- Bharat Biotech का दावा: Covaxin का बूस्टर डोज Omicron और Delta वैरिएंट को करता है बेअसर

नेपाल से आई दुल्हन भी संक्रमित

नेपाल से 6 जनवरी को कोलार आई 26 वर्षीय युवती की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। युवती ऑस्ट्रेलिया और लड़का नीदरलैंड में नौकरी करता है। दोनों की 8 जनवरी को शादी होनी थी, जो अटक गई है। युवती को फिलहाल होम आइसोलेशन में रखा गया है।

संबंधित खबरें...

Back to top button