अंतर्राष्ट्रीयखबरें ज़रा हटकेताजा खबर

पैपराजी ने खतरे में डाली शाही जोड़े की जान, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी, उनकी पत्नी मेघन की कार का किया खतरनाक ढंग से पीछा, न्यूयॉर्क में हुई घटना

इंटरनेशनल डेस्क। ब्रिटेन के राजकुमार हैरी, उनकी पत्नी मेघन और उनकी मां डोरिया रेगलैंड का मंगलवार को खतरनाक ढंग से कार द्वारा पीछा किया गया। यह हरकत न्यूयॉर्क में पैपराजी फोटोग्राफरों ने की। राजकुमार के एक प्रवक्ता ने बु‍धवार को इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पैपराजी ने बेहद खतरनाक ढंग से प्रिंस की कार को चेज किया। हालांकि हैरी और मेघन को किसी प्रकार की कोई चोट नहीं आई और वे सुरक्षित हैं। इस वाकये ने लोगों को प्रिंसेस डायना के साथ हुई दर्घटना की याद दिला दी।  (स्रोत – रायटर्स )

न्यूयॉर्क में अवार्ड सेरेमनी से बाहर आते प्रिंस हैरी और मेघन

न्यूयॉर्क में हुई घटना

राजकुमार के प्रवक्ता के द्वारा दिए गए विवरण के मुताबिक यह घटना मंगलवार को न्यूयॉर्क में हुई, जहां मेघन और हैरी एक अवार्ड सेरेमनी में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह से निकलने के बाद पैपराजी ने लगभग दो घंटे तक उनकी कार का बेहद खतरनाक तरीके से पीछा किया गया। इसके कारण कई सड़क दुर्घटनाएं होते-होते बची। इस घटनाक्रम के दौरान सड़क पर वाहन चला रहे अन्य ड्राइवर, पैदल राहगीर और न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के दो अधिकारी बाल-बाल बच गए। यह जानकारी भी हैरी के प्रवक्ता ने बुधवार को लंदन में दी। यह शाही जोड़ा किंग चार्ल्स के राजपाट संभालने के बाद पहली बार किसी अवार्ड फंक्शन मे शामिल होने के लिए ब्रिटेन से बाहर गया था।

न्यूयॉर्क पुलिस ने एक्सीडेंट और गिरफ्तारी से किया इंकार

न्यूयॉर्क पुलिस डिपार्टमेंट (NYPD) ने इस मामले पर अपना अधिकृत बयान जारी किया है। इसके मुताबिक खतरनाक प्रिंस हैरी और मेघन की कार चेज के दौरान न तो कोई टक्कर हुई है और ना ही किसी को चोट आई है। NYPD के इस मामले में कोई गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। NYPD ने अपने बयान में बताया कि शाही जोड़े की रक्षा करने वाली निजी सुरक्षा टीम की उन्होंने सहायता जरूर की थी। इसके बाद हैरी और मेघन अपने गंतव्य पर सुरक्षित पहुंच गए थे।

ये भी पढ़ें – सोशल मीडिया वॉर : BJP ने जारी किया पोस्टर, नाथ को बताया मध्य प्रदेश का लुटेरा, कांगेस बोली- हार की बौखलाहट

संबंधित खबरें...

Back to top button