बॉलीवुडमनोरंजन

माधुरी दीक्षित की शादी को पूरे हुए 22 साल, खास वीडियो शेयर कर सफर को बताया जादुई

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की शादी को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। 17 अक्टूबर 1999 को उन्होंने डॉ श्रीराम नेने से शादी की थी। माधुरी के पति लाइमलाइट से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वहीं मैरिज एनिवर्सिरी के इस खास मौके पर माधुरी ने एक वीडियो शेयर किया है। अपनी कई पुरानी तस्वीरों से उन्होंने वीडियो बनाया है। इसे शेयर करते हुए माधुरी ने अब तक के अपने सफर को जादुई बताया है।

माधुरी ने खास वीडियो किया पोस्ट

वीडियो की शुरुआत माधुरी और श्रीराम नेने की शादी की थ्रोबैक तस्वीर से होती है। जिसमें उन्होंने पारंपरिक ड्रेस पहनी हुई है। इसके आगे रिसेप्शन की तस्वीर है। कुछ अन्य तस्वीरों में वे अपने पूरे परिवार के साथ नजर आ रहे हैं।
माधुरी ने कैप्शन में लिखा- ‘22 साल का जादुई सफर साथ में।‘ आगे उन्होंने हार्ट का इमोजी बनाया।

ओटीटी पर करने वालीं हैं डेब्यू

माधुरी और श्रीराम के दो बेटे अरिन और रायन हैं। दोनों अभी पढ़ाई कर रहे हैं। शादी के बाद माधुरी ने कुछ समय तक ब्रेक लिया था। 2007 में फिल्म ‘आजा नचले’ से उन्होंने वापसी की। माधुरी जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘फाइंडिंग अनामिका’ में नजर आने वाली हैं। यह शो उनका ओटीटी डेब्यू भी है।

संबंधित खबरें...

Back to top button