नई दिल्ली। नए साल 2025 के पहले ही दिन एक राहत भरी खबर आई है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में दिल्ली से मुंबई तक और कोलकाता से चेन्नई तक कटौती की गई है। 19 किलो वाला कॉमर्शियल गैस सिलेंडर 14-16 रुपए तक सस्ता हो गया है। नई कीमते 1 जनवरी 2025 से लागू हो गई हैं। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की नई कीमत 1818.50 रुपए से घटकर 1804 रुपए पर आ गया है। एक महीने पहले दिसंबर में इसके दाम 16.50 रुपए बढ़ा दिए गए थे, जबकि नवंबर में 62 रुपए तक कीमतों में इजाफा किया गया था।
प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के रेट
साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2025 से 19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं। IOCL की वेबसाइट पर नए दाम अपडेट कर दिए गए हैं। दिल्ली में इसका रेट अब 1804 रुपए का हो गया है, जो कि बीते 1 दिसंबर से 14.50 रुपए कम है। कोलकाता में 16 रुपए की कटौती के साथ अब यह 1911 रुपए में मिल रहा है। वहीं मुंबई में 15 रुपए घटकर 1756 रुपए पर आ गया है।
शहर | नए दाम (रुपए में) | दिसंबर में रेट (रुपए में) | नवंबर में रेट (रुपए में) | अक्टूबर में रेट (रुपए में) |
दिल्ली | 1804 | 1818.50 | 1802 | 1740 |
मुंबई | 1756 | 1771 | 1754.50 | 1692.50 |
कोलकाता | 1911 | 1927 | 1911.50 | 1850.50 |
चेन्नई | 1966 | 1980.50 | 1964.50 | 1903 |
भोपाल | 1824.00 | 1807.50 | 1,745.50 |
महिला दिवस पर घरेलू सिलेंडर में की थी कटौती
इससे पहले महिला दिवस पर केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए 14 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर पर उपभोक्ताओं को बड़ी राहत दी थी। इसके बाद Domestic LPG Cylinder के दाम 100 रुपए तक कम हो गए थे। फिलहाल इन सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
प्रमुख शहरों में घरेलू गैस सिलेंडर के रेट
शहर | नए दाम (रुपए में) | पुराने दाम (रुपए में) |
दिल्ली | 803.00 | 903.00 |
मुंबई | 802.50 | 902.50 |
कोलकाता | 829.00 | 929.00 |
चेन्नई | 815.50 | 918.50 |
भोपाल | 808.50 | 909.50 |
जयपुर | 806.50 | 906.50 |
पटना | 901.00 | 1001.00 |
रायपुर | 874.00 | 974.00 |
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतें स्थिर
सरकार ने इससे पहले साल 2024 में रक्षाबंधन के मौके पर घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी। तब दिल्ली में कीमत 1103 रुपए से घटकर 903 रुपए, भोपाल में 908, जयपुर में 906 रुपए हो गई थी। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा था कि, PM मोदी ने ओनम और रक्षाबंधन के त्योहार पर दाम घटाकर बहनों को बड़ा तोहफा दिया है।
पीएम उज्ज्वला योजना की सब्सिडी एक साल और बढ़ी
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत LPG सिलेंडर पर दी जाने वाली 300 रुपए की सब्सिडी को केंद्र सरकार ने 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दिया है। ये फैसला 7 मार्च 2024 को हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया।
केंद्रीय मंत्री ने बताया था कि, 10 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। सब्सिडी वाले सिलेंडरों की संख्या में भी इजाफा किया गया है। पहले 10 सिलेंडर पर सब्सिडी मिलती थी, अब 12 पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें- LPG Price Hike : महीने की पहली तारीख को महंगाई का झटका, महंगा हुआ गैस सिलेंडर; दिल्ली से मुंबई तक अब जानें नया रेट