राष्ट्रीय

योगी का राजतिलक आज: शाम 4 बजे लेंगे CM पद की शपथ, योगी संग 47 मंत्री ले सकते हैं शपथ

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर आज दूसरी बार शपथ लेंगे। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन जाएंगे, जो पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभालेंगे। आज शाम 4 बजे लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन होगा। समारोह में PM नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के मेहमान

शपथ ग्रहण समारोह में 12 भाजपा शासित राज्यों के सीएम और 5 डिप्टी CM भी शिरकत करेंगे। इसके अलावा विपक्ष के कई नेताओं को भी शपथ समारोह के लिए आमंत्रित किया है। इस समारोह के लिए कई बिजनेसमैन, संत और फिल्मी सितारों को भी न्योता भेजा गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा शासित राज्यों के सीएम और डिप्टी सीएम होंगे शामिल

शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश
मनोहर लाल खट्टर मुख्यमंत्री, हरियाणा
पेमा खांडू मुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
एम एन वीरेन सिंह मुख्यमंत्री, मणिपुर
जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश
विप्लव देव मुख्यमंत्री, त्रिपुरा
प्रमोद सांवत मुख्यमंत्री, गोवा
हेमंत विस्वा शर्मा मुख्यमंत्री, असम
बसवराज बोम्मई मुख्यमंत्री, कर्नाटक
भूपेन्द्र पटेल मुख्यमंत्री, गुजरात
पुष्कर सिंह धामी मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
तारकेश्वर सिंह उपमुख्यमंत्री, बिहार
रेणु देवी उपमुख्यमंत्री, बिहार
चोनामीन उपमुख्यमंत्री, अरुणाचल प्रदेश
वाई पैटन उपमुख्य मंत्री, नागालैंड
जिष्णु देव वर्मा उपमुख्यमंत्री, त्रिपुरा

लखनऊ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक

गुरुवार को लखनऊ में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में उत्तर प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुना गया। योगी ने कहा, यूपी के इतिहास में भाजपा पहली ऐसी पार्टी है जो सत्ता में दोबारा लौटी है। मेरे पास कोई प्रशासनिक अनुभव नहीं था, लेकिन 2017 में पार्टी ने मुझ पर विश्वास किया और आज PM मोदी के नेतृत्व में यूपी विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

ये भी पढ़ें- UP में योगी ‘राज’ 2.0 : विधायक दल के नेता बने योगी आदित्यनाथ, सरकार का दावा किया पेश, कल शपथ लेंगे बुलडोजर बाबा

योगी 2.0 में 45 से 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार योगी सरकार 2.0 की नई कैबिनेट में 45 से 46 मंत्री शपथ ले सकते हैं। प्रदेश की नई सरकार का मंत्रिमंडल युवाओं की ऊर्जा, महिलाओं की शक्ति और दिग्गज नेताओं के अनुभव का संगम होगा। इकाना स्टेडिमय में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल योगी और मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। यूपी में बीते 37 वर्षों में पहला मौका होगा जब किसी एक दल की सरकार दोबारा सत्ता संभालेगी।

ये भी पढ़ें- उद्योगपति से लेकर फिल्मी सितारों तक… योगी के शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के इन दिग्गजों को भी न्यौता

केसरियामय हुई राजधानी

लखनऊ में शपथ समारोह के लिए हर चौराहे और रोड को स्वागत पोस्टरों और भगवा रंग से पाट दिया गया है। इस दौरान योगी सरकार के द्वारा कराए गए कामों जैसे- एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट, मेडिकल कॉलेज जैसी योजनाओं के भी पोस्टर लगे हैं। साथ ही एक नारा लिखा है- हम निकल पड़े हैं प्रण करके नए भारत का नया उत्तर प्रदेश बनाने को।

अन्य राष्ट्रीय खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button