नई दिल्ली। लोकसभा की 543 सीटों की काउंटिंग शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट गिने जा रहे हैं, इसके बाद EVM खोली जाएगी। नई सरकार की स्थिति अगले दो घंटे में लगभग साफ हो सकती है। चुनाव आयोग ने 16 मार्च को 7 फेज में लोकसभा की 543 सीटों पर वोटिंग की तारीखें घोषित की थीं। 19 अप्रैल से वोटिंग शुरू हुई, जो 1 जून को प्रधानमंत्री मोदी की वाराणसी समेत 57 सीटों पर खत्म हुई।
LIVE अपडेट्स…
राज्य | सीटें | NDA (भाजपा+)
बढ़त/जीत |
INDIA (कांग्रेस+)
बढ़त/जीत |
अन्य
बढ़त/जीत |
उत्तर प्रदेश | 80 | 28/ 3 जीती | 6/1 जीती | 41/1 जीती |
महाराष्ट्र | 48 | 11 | 12 | 23/2 जीती |
आंध्र प्रदेश | 42 | 2/1 जीती | 0 | 22 |
पश्चिम बंगाल | 42 | 12 | 1 | 29 |
बिहार | 40 | 12 | 3 | 24/1 जीती |
तमिलनाडु | 39 | 0 | 9 | 30 |
मध्य प्रदेश | 29 | 26/3 जीती | 0 | 0 |
कर्नाटक | 28 | 6/11 जीती | 6/3 जीती | 2 जीती |
गुजरात | 26 | 18/7 जीती | 1 | 0 |
राजस्थान | 25 | 6/8 जीती | 7/1 जीती | 2/1 जीती |
ओडिशा | 21 | 19 | 1 | 1 |
केरल | 20 | 0/1जीती | 12/2 जीती | 5 |
असम | 14 | 9 | 3 | 2 |
झारखंड | 14 | 8 | 2 | 4 |
पंजाब | 13 | 0 | 3/4 जीती | 5/1 जीती |
छत्तीसगढ़ | 11 | 10 | 1 | 0 |
हरियाणा | 10 | 5 | 4/1 जीती | 1 |
दिल्ली | 7 | 7 | 0 | 0 |
जम्मू कश्मीर | 5 | 2 | 0 | 3 |
उत्तराखंड | 5 | 5 | 0 | 0 |
हिमाचल प्रदेश | 4 | 2/2 जीती | 0 | 0 |
मेघालय | 2 | 1 जीती | 1 जीती | 0 |
अरुणाचल प्रदेश | 2 | 1/1 जीती | 0 | 0 |
त्रिपुरा | 2 | 1/1 जीती | 0 | 0 |
गोवा | 2 | 1 | 1 | 0 |
मणिपुर | 2 | 0 | 2 | 0 |
लक्षद्वीप | 1 | 0 | 1 | 0 |
पुडुचेरी | 1 | 0 | 1 | 0 |
सिक्किम | 1 | 0 | 0 | 1 जीती (SKM) |
मिजोरम | 1 | 0 | 0 | 1 (ZPM) |
नागालैंड | 1 | 0 | 1 | 0 |
अंडमान निकोबार | 1 | 1 | 0 | 0 |
चंडीगढ़ | 1 | 0 | 1 | 0 |
दादर नगर हवेली- दमन दीव | 2 | 1 जीती | 0 | 1 जीती |
लद्दाख | 1 | 0 | 0 | 1 |
तेलंगाना | 17 | 7/1 जीती | 7/1 जीती | 1 |
कुल सीटें- | 543 |
कहां से कौन जीता
उत्तर प्रदेश की जयपुर सीट से भाजपा की मंजू शर्मा 3 लाख 31 हजार 767 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 886850 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के प्रताप सिंह खाचरियावास को 555083 वोट ही मिल पाए।
पंजाब की जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी 1 लाख 75 हजार 993 वोटों से जीत गए है। उन्हें कुल 390053 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के सुशील कुमार रिंकू को 214060 वोट ही मिल पाए।
गुजरात की सूरत सीट से भाजपा के मुकेश कुमार चंद्रकांत दलाल निर्विरोध जीते।
कर्नाटक की चित्रदुर्ग सीट से भाजपा के गोविंद मकथप्पा करजोल 48 हजार 121 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 684890 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के बी. एन .चंद्रप्पा को 636769 वोट ही मिल पाए।
पंजाब की फतेहगढ़ साहिब सीट से कांग्रेस के अमर सिंह 34 हजार 202 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 332591 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह जीपी को 298389 वोट ही मिल पाए।
कर्नाटक के मांड्या सीट से जनता दल (सेक्युलर) के एच डी कुमारस्वामी 2 लाख 84 हजार 620 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 851881 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के वेंकटरामणे गौड़ा को 567261 वोट ही मिल पाए।
मध्य प्रदेश की टीकमगढ़ सीट से भाजपा के डा. वीरेन्द्र कुमार 403312 वोटों से जीते हैं। उन्हें कुल 715050 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के खुमान उर्फ पंकज अहिरवार को 311738 वोट ही मिल पाए।
मध्य प्रदेश की इंदौर सीट से भाजपा के शंकर लालवानी 1008077 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 1226751 वोट मिले हैं। वहीं बहुजन समाज पार्टी के संजय पिता लक्ष्मण सोलंकी को 51659 वोट ही मिले।
कर्नाटक के गुलबर्गा से कांग्रेस के राधा कृष्ण 27205 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 652321 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के डॉ. उमेश जी जाधव को 625116 वोट ही मिल पाए।
मेघालय की तुरा सीट से कांग्रेस के सालेंग ए संगमा 155241 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 383919 वोट मिले हैं।
कर्नाटक की हावेरी सीट से बीजेपी के बसवराज बोम्मायि 43513 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 705538 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के आनंदस्वामि गाड्डदॅवरमठ को 662025 वोट ही मिले।
कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से बीजेपी के क्यप्टान ब्रिजेश चौटा 149208 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 764132 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के पद्मराज.आर.पुजारी को 614924 वोट ही मिले।
कर्नाटक की शिमोगा सीट से भाजपा के बी.वाई.राघवेन्द्र 243715 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 778721 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की गीता शिवराजकुमार को 535006 वोट ही मिले।
कर्नाटक की टुमकुर सीट से भाजपा के वी. सोमन्ना 175594 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 720946 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के एस.पी. मुद्दाहनुमेगौड़ा को 545352 वोट ही मिले।
त्रिपुरा की त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा की कृति देवी देबबर्मन 486819 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 777447 वोट मिले हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के राजेंद्र रींग को 29062 वोट ही मिले।
राजस्थान की जालोर सीट से भाजपा के लुम्बाराम 201543 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 796783 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के वैभव गहलोत को 595240 वोट ही मिले।
गुजरात की महेसाणा सीट से भाजपा के हरीभाई पटेल 328046 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 686406 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के रामजी ठाकोर को 358360 वोट ही मिले।
गुजरात की अहमदाबाद पूर्व सीट से भाजपा के हसमुखभाई पटेल 461755 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 770459 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के हिम्मतसिंह प्रह्लादसिंह पटेल को 308704 वोट ही मिले।
गुजरात की अहमदाबाद पश्चिम सीट से भाजपा के दिनेशभाई मकवाना 286437 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 611704 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के भारत योगेन्द्र मकवाना को 325267 वोट ही मिले।
गुजरात की जुनागढ सीट से भाजपा के चुडासमा राजेशभाई नारणभाई 135494 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 584049 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के जोटवा हीराभाई अरजनभाई को 448555 वोट ही मिले।
कर्नाटक की धारवाड़ सीट से भाजपा के प्रह्लाद जोशी 97324 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 716231 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के विनोद आसूती को 618907 वोट ही मिले।
कर्नाटक की उत्तर कन्नड से भाजपा के विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी 337428 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 782495 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की डॉ. अंजलि निम्बालकर को 445067 वोट ही मिले।
राजस्थान की राजसमंद सीट से भाजपा की महिमा कुमारी मेवाड़ 392223 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 781203 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के डॉ. दामोदर गुर्जर को 388980 वोट ही मिले।
राजस्थान की भीलवाड़ा सीट से भाजपा के दामोदर अग्रवाल 354606 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 807640 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के सी. पी. जोशी को 453034 वोट ही मिले।
उत्तर प्रदेश की वाराणसी सीट से भाजपा के नरेंद्र मोदी 152513 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 612970 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजय राय को 460457 वोट ही मिले।
दादरा और नगर हवेली एवं दमन और दीव लोकसभा क्षेत्र 2 से भाजपा की डेलकर कलाबेन मोहनभाई 57584 वोटों से जीत गईं हैं। उन्हें कुल 121074 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस के अजित रामजीभाई महला को 63490 वोट ही मिले।
राजस्थान की झालावाड़-बारां सीट से भाजपा के दुष्यन्त सिंह 370989 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 865376 वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस की उर्मिला जैन “भाया” को 494387 वोट ही मिले।
पंजाब की पटियाला सीट से कांग्रेस के डा. धरमवीर गांधी 14831 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 305616 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के डॉ. बलबीर सिंह को 290785 वोट ही मिले।
राजस्थान की करौली-धौलपुर सीट से कांग्रेस के भजन लाल जाटव 98945 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 530011 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी की इन्दु देवी को 431066 वोट ही मिले।
उत्तर प्रदेश की सीतापुर सीट से कांग्रेस के राकेश राठौर 89641 वोटों से जीत गए हैं। उन्हें कुल 531138 वोट मिले हैं। वहीं बीजेपी के राजेश वर्मा को 441497 वोट ही मिले।
‘I.N.D.I.A’ में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त
- कांग्रेस- 97
- सपा- 35
- टीएमसी- 32
- डीएमके 21
- उद्धव गुट- 11
- शरद गुट- 8
- CPM- 5
- RJD- 5
- AAP- 3
- CPI- 3
- IUML- 3
- VCK- 2
- CPI (ML)- 2
- JKNC- 2
- JMM- 2
- RSP- 1
- BADVP- 1
- KC- 1
- MDMK- 1
- RLTP- 1
NDA में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त
- बीजेपी- 237
- TDP- 16
- JDU- 14
- LJPRV- 5
- SHS- 5
- JDS- 2
- JSP- 2
- RLD- 2
- AGP- 1
- AJSUP- 1
- HAM (S)- 1
- NCP- 1
- PMK- 1
- UPPL- 1
कांग्रेस के शशि थरूर पीछे
तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस के शशि थरूर 14829 वोटों से पीछे चल रहे हैं। भाजपा के राजीव चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं, उन्हें अब तक 214577 वोट मिले हैं।
लखनऊ में सपा-बीजेपी समर्थकों में मारपीट
लखनऊ में रमाबाई अंबेडकर मतगणना स्थल के बाहर सपा और बीजेपी समर्थकों के बीच मारपीट हो गई है। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। घटना में समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता घायल हो गया है और उसका सिर फट गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग किया, मौके पर भारी पुलिस फ़ोर्स तैनात किया गया है।
हिमाचल में बीजेपी सभी सीटों पर आगे
हिमाचल प्रदेश में बीजेपी सभी चार सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांगड़ा में बीजेपी के राजीव भारद्वाज 1,93,104 वोट से आगे। मंडी में बीजेपी के कंगना रनौत 50,498 वोट से आगे। हमीरपुर में बीजेपी के अनुराग ठाकुर 1,19,440 वोट से आगे। शिमला में बीजेपी के सुरेश कश्यप 63,254 वोट से आगे चल रहे हैं।
एनडीए 281 सीटों पर आगे
रुझानों में NDA 281 और I.N.D.I.A. 240 सीटों पर आगे है। रुझानों में उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में NDA को नुकसान दिख रहा है। यूपी में कांग्रेस-सपा को अच्छी बढ़त है। वहीं, पश्चिम बंगाल में TMC को फायदा मिलता दिख रहा है। एमपी में भाजपा पिछला प्रदर्शन करती दिख रही है। कुल 29 सीटों में से सभी पर भाजपा आगे है। राजस्थान में भाजपा को भारी नुकसान दिख रहा है।
वाराणसी से पीएम मोदी, कन्नौज से अखिलेश यादव आगे
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी से 31 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं कन्नौज से सपा मुखिया अखिलेश यादव 35 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं।
स्मृति ईरानी 10 हजार वोटों से पीछे
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अमेठी में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा से 10 हजार से ज्यादा वोटों से पीछे चल रही हैं।
सहारनपुर से इमरान मसूद, नगीना से चंद्रशेखर आगे
सहारनपुर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद 30 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं नगीना सीट से चंद्रशेखर 21 हजार वोटों से आगे हैं।
गांधीनगर में अमित शाह 80 हजार वोटों से आगे
गांधीनगर में बीजेपी के अमित शाह 80 हजार वोटों से आगे। गया सीट से जीतनराम मांझी आगे हैं। मंडी में कंगना रनौत आगे हैं। जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी आगे। पटना साहिब से रविशंकर प्रसाद आगे हैं।
शुरुआती रुझान में कौन कहां आगे चल रहा है
पंजाब की लुधियाना सीट पर कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वारिंग आगे चल रहे हैं। गौतमबुद्ध नगर में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी के महेश शर्मा आगे। नागपुर में पोस्टल बैंलेट मतगणना में बीजेपी के नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल, विदिशा, इंदौर, खजुराहो, गुना, रतलाम में शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे है। राजकोट लोकसभा सीट पर भाजपा उमीदवार पुरषोत्तम रूपाला 16 हजार मतों से आगे। जोरहाट लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई आगे चल रहे हैं। ओडिशा की 9 लोकसभा सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है। अमरेली लोकसभा सीट पर भाजपा के भरत सूतरिया पहले राउंड के बाद आगे चल रहे हैं।
वाराणसी में पीएम मोदी आगे
वाराणसी में पोस्टल बैलेट की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी नरेंद्र मोदी आगे हैं। पूर्णिया सीट से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा में पहले रुझान में बीजेपी के रवि किशन आगे चल रहे हैं। फतेहपुर में पोस्टल बैलेट में बीजेपी से साध्वी निरंजन ज्योति आगे चल रही हैं। सपा प्रत्यासी नरेश उत्तम पटेल पीछे।
तिरुवनंतपुरम में शशि थरूर पिछड़े, रायबरेली में राहुल गांधी आगे
तिरुवनंतपुरम सीट पर शशि थरूर पिछड़ गए हैं। बीजेपी के राजीव चन्द्रशेखर 23 वोटों से आगे हैं। रायबरेली में पोस्टल बैलेट की गिनती में कांग्रेस प्रत्याशी राहुल गांधी आगे हैं। गांधीनगर सीट से अमित शाह आगे। अजमेर लोकसभा से बीजेपी के भगीरथ आगे।
गुना में BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे
रुझान में अमृतसर सीट से भाजपा के उम्मीदवार तरनजीत संधू आगे हैं। तमिलनाडु की तूतीकोरिन सीट से डीएमके की कनिमोझी आगे चल रही हैं। गुना में BJP के ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे हैं। पूर्वोत्तर में शुरुआती रुझानों के अनुसार, एसकेएम उम्मीदवार इंद्र हैंग सुब्बा सिक्किम में आगे चल रहे हैं। करनाल सीट से बीजेपी उम्मीदवार मनोहर लाल खट्टर पीछे चल रहे हैं
सुबह 8 बजे बैलेट पेपर से काउंटिंग की शुरुआत
सुबह 8 बजे मतगणना स्थलों पर स्ट्रॅान्ग रूम खुल गए हैं। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू हो गई है। शुरुआती एक घंटे तक बैलेट पेपर के वोट गिने जाएंगे। उसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। थोड़ी देर में रुझान आने लगेंगे, शाम तक 18वीं लोकसभा के सदस्यों और नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
कांग्रेस दफ्तर में बन रहे हैं छोले भटूरे
दिल्ली में केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं। इसमें दफ्तर में पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए छोले-भूटरे तैयार किए जा रहे हैं।
इन हॉट सीटों पर रहेगी सभी की नजरें
- वाराणसी (उत्तर प्रदेश): नरेंद्र मोदी (बीजेपी) बनाम अजय राय (कांग्रेस)
- गांधीनगर (गुजरात): अमित शाह (बीजेपी) बनाम सोनल पटेल (कांग्रेस)
- लखनऊ (उत्तर प्रदेश): राजनाथ सिंह (बीजेपी) बनाम रविदास महरोत्रा (सपा)
- नई दिल्ली (दिल्ली): बांसुरी स्वराज (बीजेपी) बनाम सोमनाथ भारती (AAP)
- मेरठ (उत्तर प्रदेश): अरुण गोविल (बीजेपी) बनाम सुनीता वर्मा (सपा)
- डायमंड हार्बर (पश्चिम बंगाल): अभिषेक बनर्जी (टीएमसी) बनाम अभिजीत दास (बीजेपी)
- गुना (मध्य प्रदेश): ज्योतिरादित्य सिंधिया (बीजेपी) बनाम यदवेंद्र राव (कांग्रेस)
- हासन (कर्नाटक): प्रज्वल रेवन्ना (जेडीएस) बनाम श्रेयस पटेल (कांग्रेस)
- मंडी (हिमाचल प्रदेश): कंगना रनौत (बीजेपी) बनाम विक्रमादित्य सिंह (कांग्रेस)
- नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली (दिल्ली): मनोज तिवारी (बीजेपी) बनाम कन्हैया कुमार (कांग्रेस)
- नागपुर (महाराष्ट्र): नितिन गडकरी (बीजेपी) बनाम विकास ठाकरे (कांग्रेस)
- वायनाड (केरल): राहुल गांधी (कांग्रेस) बनाम के. सुरेंद्रन (बीजेपी)
- बारामती (महाराष्ट्र): सुप्रिया सुले (एनसीपी (एसपी)) बनाम सुनेत्रा पवार (एनसीपी)
- हैदराबाद (तेलंगाना): असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM) बनाम माध्वी लता (बीजेपी)
- कन्नौज (उत्तर प्रदेश): अखिलेश यादव (सपा) बनाम सुब्रत पाठक (बीजेपी)
- रायबरेली (उत्तर प्रदेश): राहुल गांधी (कांग्रेस) बनाम दिनेश प्रताप सिंह (बीजेपी)
- पुरी (ओडिशा): संबित पात्रा (बीजेपी) बनाम अरुण पटनायक (बीजेडी)
- विदिशा (मध्य प्रदेश): शिवराज सिंह चौहान (बीजेपी) बनाम प्रतापभानू शर्मा (कांग्रेस)
- करनाल (हरियाणा): मनोहर लाल खट्टर (बीजेपी) बनाम दिव्यांशु बुद्धिराजा (कांग्रेस)
- कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल): महुआ मोइत्रा (टीएमसी) बनाम अमृता रॉय (बीजेपी)
- कुरुक्षेत्र (हरियाणा) : नवीन जिंदल (बीजेपी) डॉ. सुशील गुप्ता (आप)