Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व गवर्नर तमिलिसाई, केंद्रीय मंत्री मुरुगन और प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को टिकट

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तीसरी लिस्ट जारी, तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान; पूर्व गवर्नर तमिलिसाई, केंद्रीय मंत्री मुरुगन और प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई को टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इस सूची में तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है। तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन को चेन्नई साउथ से टिकट दिया गया है। राज्य के भाजपा प्रमुख के. अन्नामलाई को कोयंबटूर और केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन को नीलगिरि से उतारा गया है। गौरतलब है कि राज्यपाल के पद से त्यागपत्र देने के एक दिन बाद सुंदरराजन बुधवार (20 मार्च) को बीजेपी में शामिल हुई थीं। उन्होंने 2019 में बीजेपी से इस्तीफा देकर तेलंगाना के राज्यपाल के रूप में कामकाज संभाला था। उन्हें 2021 में पुडुचेरी की उप राज्यपाल नियुक्त किया गया था। देखें सूची...

दूसरी सूची में 72 नामों की घोषणा

भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची 13 मार्च को जारी की। इस लिस्ट में 72 नामों का ऐलान किया गया। इसमें सबसे प्रमुख नाम नितिन गडकरी का है, जिनको महाराष्ट्र के नागपुर से टिकट दिया गया। करनाल से एमएल खट्टर, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल, हमीरपुर से अनुराग ठाकुर चुनाव लड़ेंगे। मध्य प्रदेश की बाकी बची पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया गया। इंदौर से शंकर लालवानी, उज्जैन से अनिल फिरोजिया, छिंदवाड़ा से विवेक बंटी साहू, बालाघाट से भारती पारधी और धार से सावित्री ठाकुर को प्रत्याशी बनाया गया। ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : भाजपा की दूसरी लिस्ट जारी, 72 नामों की घोषणा; नागपुर से नितिन गडकरी, मुंबई नॉर्थ से पीयूष गोयल लड़ेंगे चुनाव; इंदौर से शंकर लालवानी को मिला मौका

पहली सूची में 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल

भारतीय जनता पार्टी ने 2 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची में 16 राज्य और 2 केंद्र शासित प्रदेशों में 195 नाम जारी किए। 34 केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिला। जिसमें 28 महिलाएं, 47 युवा, 27 एससी, 18 एसटी और 57 ओबीसी प्रत्याशी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा और मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की।

195 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

उत्तर प्रदेश – 51 सीटें पश्चिम बंगाल – 20 सीटें मध्य प्रदेश – 24 सीटें गुजरात – 15 सीटें राजस्थान – 15 सीटें झारखंड – 11 सीटें छत्तीसगढ़ – 11 सीटें केरल – 12 सीटें तेलंगाना – 9 सीटें असम – 11 सीटें दिल्ली – 5 सीटें जम्मू-कश्मीर – 2 सीटें उत्तराखंड – 3 सीटें अरुणाचल – 2 सीटें गोवा – 1 सीट त्रिपुरा – 1 सीट अंडमान – 1 सीट दमन और दीव – 1 सीट ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी, 195 प्रत्याशियों के नाम शामिल; पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts