अंतर्राष्ट्रीयताजा खबर

कजाकिस्तान में प्लेन क्रैश, 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे, कोहरे के कारण हादसा होने की आशंका

कजाकिस्तान के अकातू एयरपोर्ट के पास अजरबैजान एयरलाइंस का एक यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रूसी समाचार एजेंसियों के अनुसार, विमान में 67 यात्री और 5 क्रू मेंबर सवार थे। हादसा कोहरे की वजह से हुआ माना जा रहा है।

बाकू से ग्रोन्जी जा रहा था विमान

कजाकिस्तान की इमरजेंसी मिनिस्ट्री ने बताया कि यह विमान अजरबैजान की राजधानी बाकू से रूस के चेचन्या क्षेत्र में स्थित ग्रोज्नी शहर के लिए रवाना हुआ था। हालांकि, खराब मौसम और घने कोहरे के चलते विमान को ग्रोज्नी के बजाय अन्य दिशा में मोड़ा गया।

यात्रियों की संख्या पर असमंजस

इस हादसे को लेकर टेंगरीन्यूज पोर्टल ने भी पुष्टि की है। हालांकि, कुछ ट्विटर हैंडल्स पर कहा जा रहा है कि विमान में 105 लोग सवार थे। इनमें से अधिकांश यात्री अजरबैजानी और रूसी नागरिक बताए जा रहे हैं।

जांच जारी, बचाव कार्य में तेजी

स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंच चुके हैं। इमरजेंसी मिनिस्ट्री हादसे के कारणों की गहन जांच कर रही है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोहरे और खराब मौसम को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है।

यात्रियों की स्थिति पर सस्पेंस

अब तक यात्रियों और क्रू मेंबर्स की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हादसे के बाद लोगों के परिजनों में चिंता का माहौल है।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में MP के 5 लोगों की मौत : कैलादेवी से लौट रहा था इंदौर का परिवार, करौली में बस से भिड़ गई कार

संबंधित खबरें...

Back to top button