ग्वालियरमध्य प्रदेश

शिकारियों के पिंजरे में फंसा तेंदुआ, फॉरेस्ट विभाग को दी जानकारी, पहुंचाया चिड़ियाघर

ग्वालियर। शिकारियों ने जानवरों के शिकार के लिए फंदा डाला था, जिसमें एक तेंदुआ फंस गया। जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। यह मामला ग्वालियर के सातऊ जंगल का है। ग्रामीणों ने फॉरेस्ट अधिकारियों को सूचना दी। पिंजरे में कैद तेंदुए को इलाज के लिए चिड़ियाघर लाया गया है।

ये भी पढ़ें: गृह मंत्री का कांग्रेस पर हमला: बोले- 24 घंटे में ‘ट्वीट’ नाथ जी का ओबीसी पर नहीं आया एक भी ट्वीट, पिछड़ों को लेकर कांग्रेस का दोहरा चरित्र उजागर

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची

दरअसल, वन विभाग को सूचना मिली कि ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के पास सातऊ गांव में एक तेंदुआ देखा गया है। वह जंगल में घनी झाड़ियों के बीच बैठा है। वहीं कुछ दूर कुशराज गांव है। जहां तेंदुआ है वहां तक गांव के लोग मवेशी चराने जाते हैं। यह सूचना मिलते ही वन रेंज प्रभारी एचडी शर्मा, वनपाल पुरुषोतम सिंह जादौन अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

घनी झाड़ियों में नजर आया तेंदुआ

जानकारी के अनुसार, ग्वालियर सातऊ के जंगल में रविवार को अल सुबह शिकारियों के फंदे में फंसे तेंदुए की गुर्राहट से दहशत फैल गई। जंगल में सर्चिंग शुरू कर दी। साथ ही वन विभाग को सूचना दी। टीम मौके पर पहुंची, तो घनी झाड़ियों में तेंदुआ नजर आया। तत्काल घेराबंदी करने के लिए जाल बिछाया गया।

तेंदुए को चिड़ियाघर में रखा गया

इस पर टीम ने चिड़ियाघर के डॉक्टरों की मदद से बेहोशी का इंजेक्शन शूट किया जो तेंदुआ को लगा। उसके बेहोशी की हालत में आते ही वन विभाग की टीम ने लोहे के पिंजरे में उसे कैद किया। वह मादा तेंदुआ है। उसके पैर में शिकार के लिए बिछाया गया जाल फंसा था। यही कारण था कि वह तीन घंटे तक झाड़ियों में एक ही जगह खड़ी रही। अभी उसे चिड़ियाघर में रखा गया है। अभी उसका परीक्षण किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: मप्र विधानसभा शीतकालीन सत्र कल से, विधायक दल की बैठक में सवाल-जवाब की बनाई जाएगी रणनीति

संबंधित खबरें...

Back to top button