PlayBreaking News

क्या आप भी रात को देर तक जागते हैं...? मौत के करीब ले जा सकती है ये आदत

Follow on Google News
क्या आप भी रात को देर तक जागते हैं...? मौत के करीब ले जा सकती है ये आदत
लाइफस्टाइल। सोशल मीडिया के इस दौर में देर तक जागना लोगों की आदत बन गई है। ज्यादातर लोग रात में देर रात तक जागकर फोन चलाते रहते हैं। कुछ लोग ओटीटी पर मूवी देखते रहते हैं। क्या आप जानते हैं, ऐसा करना आपके स्वास्थ्य के लिए भारी पड़ सकता है। एक रिसर्च के मुताबिक, देर तक जागने की आदत आपको धीरे-धीरे मौत के करीब ले जाती है। स्वस्थ रहने के लिए रात में 7-8 घंटे की नींद जरूरी है। नींद पूरी नहीं होने से सेहत पर गंभीर असर पड़ता है। इससे कई सारी बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। जो बढ़ती उम्र के साथ मौत का कारण बनती है। यदि आप भी देर रात तक जागते हैं तो आपको बता दें आप अपनी सेहत से कितना बड़ा खिलवाड़ कर रहे हैं।

कम उम्र में ही मौत का खतरा

रात में देर तक जागने से मानव शरीर में कई तरह की बीमारियां पनप जाती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक रिसर्च में बताया गया कि इससे कम आयु में ही मौत का खतरा रहता है। इससे लोग हाई बीपी, डायबिटीज और दिल से संबंधित बीमारियों का आसानी से शिकार बन जाते हैं।

मोटापे से सेहत पर पड़ता है असर

कई बार देखा गया है कि जो लोग रात में देर से सोते हैं या कम सोते हैं, वे लोग जल्दी वेट गेन कर लेते हैं। जिससे आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है और कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

मेमोरी लॉस का खतरा

देर रात तक जागने से आपके दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। इससे मेमोरी लॉस, डिसीजन मेकिंग जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है।

इम्युनिटी लॉ होती है

जिन लोगों की रात में नींद पूरी नहीं हो पाती, उन लोगों की इम्युनिटी कम हो जाती है। जिससे वे जल्दी-जल्दी बीमार पड़ने लगते हैं। ये भी पढ़ें-Atal Setu Inauguration : घंटों का सफर अब मिनटों में… PM मोदी ने किया अटल सेतु का उद्घाटन, समुद्र पर 21.8 किमी. लंबा ब्रिज मुंबई-नवी मुंबई को जोड़ेगा
People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts