
भारत रत्न लता मंगेशकर मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया है। इसी बीच गायिका की खराब सेहत की झूठी खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी से अस्पताल में भर्ती लता मंगेशकर की हालत में पहले से काफी सुधार है और डॉक्टरों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखे हुई है।
झूठी खबरों को हवा मत दीजिए
लता मंगेशकर की प्रबंधन टीम ने वायरल हो रहीं झूठी खबरों को लेकर एक बयान जारी किया। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, ‘झूठी खबरों को हवा मत दीजिए। लता दीदी अभी ICU में हैं और Dr Pratit Samdani डॉक्टरों की अपनी टीम के साथ मिलकर उनका इलाज कर रहे हैं। लता दीदी के परिवार और डॉक्टरों को भी स्पेस की जरूरत है।’ दरअसल सोशल मीडिया पर कई पोस्ट में उनके निधन की झूठी खबरें भी वायरल हो रही थीं।
Singer Lata Mangeshkar is still in the ICU ward but there has been a slight improvement in her health today: Dr Pratit Samdani, who's treating her at Mumbai's Breach Candy Hospital
(file photo) pic.twitter.com/U5PkbWGp3T
— ANI (@ANI) January 22, 2022
कोरोना के साथ-साथ निमोनिया भी हुआ
92 वर्षीय गायिका कोरोना के साथ-साथ निमोनिया से भी पीड़ित हैं। बीमारी और उनकी उम्र को ख्याल में रखते हुए उनको आईसीयू में रखा गया है।
सात दशक का शानदार करियर
अपने सात दशक के लंबे करियर में, लता मंगेशकर ने कई भारतीय भाषाओं में 30,000 से अधिक गाने गाए हैं। उन्होंने 1942 में 13 साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की। लता मंगेशकर हिंदी, मराठी, बंगाली और अन्य भाषाओं में गाने गा चुकी हैं। उन्हें भारत रत्न, पद्म विभूषण, पद्म भूषण और दादा साहब फाल्के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
ये भी पढ़ें- Priyanka और Nick के घर आई नन्ही परी! सरोगेसी से बने पेरेंट्स; एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पोस्ट में दी जानकारी