जबलपुरमध्य प्रदेश

MP में Rahul Gandhi की Bharat Jodo Yatra का आखिरी दिन, आज देर शाम राजस्थान में करेगी प्रवेश; कमलनाथ ने कही ये बात

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज (4 दिसंबर 2022) 12वां व आखिरी दिन है। यात्रा आज सुबह आगर-मालवा जिले के लालाखेड़ी के पास अन्नपूर्णा ढाबा से प्रारंभ हुई और सुबह सोयतकलां पहुंच गई है। यात्रा में कांग्रेस के दिग्गज नेताओं के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता भी शामिल हैं। यात्रा आज देर शाम तक राजस्थान के चवली पहुंचेगी।

कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा ?

पीसीसी चीफ कमलनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि राहुल गांधी ने मुझसे दो शर्त तय की थी, पहली- यात्रा के समय में बदलाव नहीं करेंगे और दूसरी- कम से कम 25 किलोमीटर रोज चलेंगे। उन्होंने आज सुबह-सुबह अंधेरे में यात्रा शुरू की। कमलनाथ ने मप्र की जनता और यात्रा में सहयोगी सभी लोगों को धन्यवाद किया है।

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने ढाबे पर टी ब्रेक लिया।

नेता प्रतिपक्ष गोविंद ने कहा- जनता अब मोदी-2 की जगह राहुल-2 कह रही है। बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा- भाजपा राहुल जी को पप्पू कहती थी, फिर क्यों इतनी डरी हुई है। दो बार महू में बिजली काटी, इंदौर में पोस्टर निकाले। राहुल गांधी पर भाजपा नेता इतने हमलावर क्यों है…? आगे उन्होंने कहा- सीएम शिवराज सिंह ने कहा था कि एमपी की सड़कें अमेरिका से बेहतर हैं, ये हम सभी ने देखा कि सच्चाई क्या है।

जानें यात्रा का आज का शेड्यूल

सुबह 6 बजे – आगर मालवा में अन्नपूर्णा ढाबा के पास लाला खेड़ी से यात्रा की शुरुआत।

सुबह 10 बजे – गर्ल्स हॉस्टल के पास सोयतकलां में मॉर्निंग ब्रेक।

दोपहर 3.30 बजे – गर्ल्स हॉस्टल के पास से यात्रा की फिर होगी शुरुआत।

शाम 6.30 बजे – पिपलेश्वर बालाजी मंदिर डोंगरगांव में इवनिंग ब्रेक होगा।

यात्रा के दौरान कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस।

23 नवंबर को एमपी पहुंची थी यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा ने 23 नवंबर को मध्यप्रदेश में प्रवेश किया था। सबसे पहले बोदरली बुरहानपुर पहुंची थी यात्रा। इसके बाद यात्रा खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन होते हुए आज आगर मालवा पहुंच गई है।

7 सितंबर से शुरू हुई थी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा बीते 7 सितंबर से तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। कांग्रेस की 3750 किमी की यह यात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी। यह दक्षिण में कन्याकुमारी से उत्तर में कश्मीर तक 3,750 किमी का सफर पूरा करेगी। इस यात्रा में राहुल गांधी बेरोजगारी और महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार पर निशाना साधते रहे हैं।

ये भी पढ़ें- MP में भारत जोड़ो यात्रा पहुंचते ही बदले कांग्रेस के सुर, जयराम रमेश बोले- सावारकर से जुड़ा अध्याय समाप्त हो चुका है

ये भी पढे़ं- Bharat Jodo Yatra : उज्जैन से फिर शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा, एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी हुईं शामिल

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया, कमलनाथ साथ में मौजूद रहे

ये भी पढ़ें- Bharat Jodo Yatra : कांग्रेस की यात्रा में लगे ‘मोदी-मोदी’ के नारे, राहुल गांधी ने बुलाया तो भाग गए युवक

संबंधित खबरें...

Back to top button