राष्ट्रीयव्यापार जगत

266 रुपए महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार छठवें दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

नई दिल्ली। दिवाली से पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 266 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडरों के दाम 1734 से बढ़कर 2000.50 रुपS हो गए हैं। राहत की बात ये है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वहीं लगातार छठवें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ गए हैं।

देश के प्रमुख शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम

शहर दाम (रुपए में)
चेन्नई 2133.00
कोलकाता 2073.50
दिल्ली 2000.50
मुंबई 1950.00

इस साल अब तक 668.50 रुपए महंगा हुआ सिलेंडर

कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने की वजह से रेस्टोरेंट का खाना-पीना काफी महंगा हो जाएगा। इस साल अब तक कमर्शियल सिलेंडर 668.50 रुपए महंगा हो चुका है। 31 दिसंबर 2021 को दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1332 रुपए पर थी, जो अब 2000.50 पर पहुंच गई है। इससे पहले 1 अक्टूबर को भी इसकी कीमत में 43.5 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी।

पेट्रोल डीजल की कीमतें भी बढ़ीं

एलपीजी के दामों में वृद्धि के साथ ही पेट्रोल और डीजल के भी दामों में बढ़ोतरी की गई है। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज छठवें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। डीजल के दाम 34 से 39 पैसे तो वहीं पेट्रोल के दामों में 31 से 35 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 109.69 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 98.42 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 115.50 और डीजल की कीमत 106.62 रुपए हैं। देश में रोजाना बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दाम आम आदमी की आमदनी पर असर डाल रहे हैं।

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

शहर पेट्रोल (रुपए/लीटर) डीजल (रुपए/लीटर)
श्रीगंगानगर 122.32 113.21
अनूपपुर 121.44 110.66
परभणी 118.65 108.00
भोपाल 118.46 107.90
जयपुर 117.08 108.39
मुंबई 115.50 106.62
दिल्ली 109.69 98.42

संबंधित खबरें...

Back to top button