ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेशराष्ट्रीय

साकेत कोर्ट फायरिंग : आरोपी को 1 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया, वकील की ड्रेस में किया था हमला

नई दिल्ली। दिल्ली की साकेत कोर्ट परिसर में शुक्रवार को गवाही देने आई महिला पर गोली चलाने वाले आरोपी कामेश्वर सिंह को कोर्ट ने एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। वकील की ड्रेस में आए आरोपी ने महिला पर एक के बाद एक चार गोलियां चलाईं थीं। फिलहाल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

अन्य खबरें भी पढ़ें…

दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेता की हत्या के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। पुलिस ने दिल्ली भाजपा किसान मोर्चा के नेता सुरेंद्र मटियाला की हत्या के मामले में शूटर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। डीसीपी द्वारका हर्षवर्धन मंडावा ने बताया कि 14 अप्रैल को 60 वर्षीय सुरेंद्र मटियाला की द्वारका के बिंदापुर इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। घटना के समय वह अपने ऑफिस में बैठे थे। जानकारी के मुताबिक, शूटर का संबंध भगोड़े गैंगस्टर कपिल सांगवान से था।

कांग्रेस ने अंगकिता दत्ता को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

कांग्रेस ने शनिवार को असम युवा विंग की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। अंगकिता दत्ता ने हाल ही में भारतीय युवा कांग्रेस (IYC) के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी और उनके IYC सचिव वर्धन यादव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। एक दिन पहले कांग्रेस ने अंगकिता को इस मामले में कारण बताओ नोटिस भी जारी किया था। कांग्रेस लीगल टीम की तरफ से इन आरोपों को बेबुनियाद बताया। वहीं अब पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन पर यह कार्रवाई की गई है।

भोपाल : CM शिवराज ने घायल युवक को देखकर VIP रोड पर रुकवाया काफिला

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीआईपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त युवक को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के मुताबिक, सीएम शिवराज लालघाटी पर हो रहे एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। उसी दौरान उन्होंने भोपाल के वीआईपी रोड पर दुर्घटनाग्रस्त युवक को देखकर अपना काफिला रुकवाया और उसे तुरंत अस्पताल भिजवाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को निर्देश दिए। एंबुलेंस द्वारा अस्पताल भिजवाने की व्यवस्था करवाने के बाद सीएम शिवराज अपने कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद अन्य मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। वहीं घायल युवक की पहचान खानूगांव निवासी श्री साजिब के रूप में हुई है।

 

संबंधित खबरें...

Back to top button