इंदौरमध्य प्रदेश

Bharat Jodo Yatra में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने का मामला, खरगोन जिले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगने का विवाद गरमा गया है। छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश की खरगोन पुलिस ने इस मामले को संज्ञान लिया है। सनावद थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 153 B और 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बीजेपी मीडिया प्रभारी के खिलाफ FIR दर्ज

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ नारे वाला वीडियो पोस्ट करने पर MP BJP के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर पर रायपुर के सिविल लाइन थाने में FIR हुई है। रिपोर्ट रायपुर जिला कांग्रेस कमेटी विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष ने दर्ज कराई।

शिकायत में कहा- पाराशर ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो रीट्वीट किया था। इसमें पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे हैं। ये नारा वीडियो में अलग से जोड़ा गया है यानी वीडियो मॉर्ड है। बीजेपी नेता पर दंगा भड़काने के इरादे से उकसाने जैसी गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। पाराशर पर धारा 153 (क), 504, 505(1), 505(2), 120 बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। रायपुर में FIR दर्ज होने के बाद पराशर ने सीएम शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की।

बीजेपी मीडिया प्रभारी ने शेयर किया था वीडियो

दरअसल, बीजेपी मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर की तरफ से शुक्रवार को एक वीडियो शेयर कर लिखा था कि भारत जोड़ो यात्रा में खुलेआम ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ का नारा लगा। इसे कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से ट्वीट किया गया। जिसे बाद में हटा दिया गया, लेकिन सच्चाई सामने आ गई कि कांग्रेस के दिल में क्या है। वहीं, कांग्रेस की तरफ से बीजेपी पर राहुल की यात्रा से डर कर षड्यंत्र करने के आरोप लगाए गए। साथ ही कांग्रेस ने बीजेपी के आरोपों को नकारा था।

वीडियो में क्या है ‌?

भाजपा की ओर से जारी वीडियो में राहुल गांधी कार्यकर्ताओं के साथ चलते हुए दिखाई रहे हैं, तभी पीछे से पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे, लेकिन राहुल गांधी आगे बढ़ गए। किसी ने नारे लगाने वाले को नहीं रोका। वीडियो सामने आने के बाद बवाल मच गया है।

ये भी पढ़ें: BJP मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पराशर पर छत्तीसगढ़ में FIR, कांग्रेस ने मॉर्फ्ड वीडियो शेयर करने का लगाया आरोप

ये भी पढ़ें: Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी की यात्रा में लगे ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे, BJP ने कांग्रेस पर बोला हमला 

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button