
भोपाल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को महिला थाने से महिलाओं की बाइक रैली निकाली गई। डीसीपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर ने इस बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में महिला पुलिसकर्मियों के अलावा एनजीओ की महिला सदस्य भी शामिल रहीं। यह रैली महिला थाने से निकलकर वल्लभ भवन, गौरवी संस्थान, Sjpu होते हुए रोशनपुरा चौराहा पर पहुंची। यहां इस रैली का समापन किया गया।
महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर कर रहीं काम
#Bhopal : #अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के उपलक्ष्य में महिला बाइकर्स और महिला #पुलिसकर्मियों ने निकाली रैली। सेफ सिटी, सेफ ट्रैफिक और सेफ्टी फॉर विमेन का संदेश दिया। महिला बाइकर हैवी ड्यूटी बाइक चलाकर महिला सशक्तीकरण का संदेश दे रही हैं : विनीत कपूर, डीसीपी@DGP_MP @MPPoliceDeptt… pic.twitter.com/cVxqx4P7il
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 6, 2023
एसपी निधि सक्सेना ने बताया कि महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, यह संदेश देने के लिए महिला थाने से बाइक रैली निकाली गई। इसमें महिला पुलिसकर्मी और महिलाओं के लिए काम कर रहे संगठनों की महिला बाइकर्स ने भाग लिया।
महिला थाने से हुआ शुभारंभ
#Bhopal : महिलाएं कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं, यह संदेश देने के लिए महिला थाने से बाइक रैली निकाली गई। इसमें महिला #पुलिसकर्मी और महिलाओं के लिए काम कर रहे संगठनों की महिला बाइकर्स ने भाग लिया : निधि सक्सेना, एसीपी@DGP_MP @MPPoliceDeptt #PeoplesUpdate #MPPolice… pic.twitter.com/8YVkNSnocG
— Peoples Update (@PeoplesUpdate) March 6, 2023
डीसपी हेडक्वार्टर विनीत कपूर ने कहा – अंतर्राष्ट्रीय_महिला_दिवस के उपलक्ष्य में इस रैली का आयोजन किया गया है। महिला बाइकर्स और महिला पुलिसकर्मियों ने इसमें रैली निकाली। उन्होंने बताया कि महिला बाइकर्स ने हैवी ड्यूटी बाइक चलाकर सेफ सिटी, सेफ ट्रैफिक और सेफ्टी फॉर विमेन और महिला सशक्तीकरण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि यह बताना था कि बाइक केवल पुरुष का प्रतीक नहीं है, बल्कि महिला पुलिसकर्मी और अन्य महिलाएं भी बाइक चला सकती हैं। इस समानता के प्रतीक को आगे बढ़ाते हुए इस बाइक रैली का शुभारंभ महिला थाने से किया गया।
यह भी पढ़ें Bhopal में MBA स्टूडेंट ने की खुदकुशी : लिखा- आत्महत्या कायरों के बस का काम नहीं, इसके लिए हिम्मत चाहिए