इंदौरमध्य प्रदेश

इंदौर में भीषण अग्निकांड: देर रात दो मंजिला इमारत में लगी आग, 7 लोग जिंदा जले; 8 की हालत गंभीर

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात दो मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसमें 7 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि 8 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, मृतकों में 6 पुरुष और एक महिला शामिल है। वहीं जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतकों के शव MY अस्पताल भेजे।

कैसे लगी आग?

मामला विजय नगर के स्वर्ण बाग कॉलोनी का है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात करीब 3 बजे अचानक बिल्डिंग से धुआं निकलने लगा, जब तक लोग कुछ समझ पाते आग ने भीषण रूप ले लिया। उस वक्त सभी लोग सो रहे थे। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक कुछ की जिंदा जलने और कुछ की दम घुटने से मौत हो गई।

सूचना मिलते ही आला अधिकारी और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस ने मृतकों के शव एमवाय अस्पताल भेज दिए हैं। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। फिलहला पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, करीब 9 लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है। यह बिल्डिंग इंसाद पटेल की बताई जा रही है, यहां 10 फ्लैट थे।

पहले पार्किंग में लगी आग

जानकारी के मुताबिक, स्वर्ण बाग कॉलोनी में स्थित दो मंजिला इमारत में जिन लोगों की आग में झुलसने से मौत हुई है, वह इस बिल्डिंग में किराए से रहते थे। इनमें से कुछ लोग नौकरी करते थे, तो कुछ पढ़ाई करने आए थे।

आशंका जताई जा रही है कि, शॉर्ट सर्किट से पहले आग पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी और फिर धीरे-धीरे पूरे घर में फैल गई। बताया जा रहा है कि, कार और 13 बाइक भी जल गईं हैं।

मध्य प्रदेश की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button