Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

चीता प्रोजेक्ट के 5 साल पूरे, 17 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गांधी सागर में मादा चीता को करेंगे रिलीज

भारत में चीता पुनर्वास परियोजना के पांच वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में नया कदम उठाया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 17 सितंबर को मादा चीता को गांधीसागर में रिलीज करेंगे।
चीता प्रोजेक्ट के 5 साल पूरे, 17 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गांधी सागर में मादा चीता को करेंगे रिलीज
फाइल फोटो

भोपाल। भारत में चीता पुनर्वास परियोजना के पांच वर्ष पूरे होने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर मध्यप्रदेश में चीता संरक्षण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया जाएगा। कूनो नेशनल पार्क की एक मादा चीता को 17 सितंबर को गांधीसागर सेंक्चुरी में छोड़े जाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इसके तहत मादा चीता को गांधीसागर में रिलीज करेंगे।

गांधीसागर में अभी दो नर, एक मादा चीता

गांधीसागर में फिलहाल दो नर और एक मादा चीता मौजूद हैं। कूनो के बाद अब गांधीसागर को चीता संरक्षण परियोजना के दूसरे प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने पर वन विभाग का फोकस है। यहां चीतों के लिए आवश्यक वन क्षेत्र, पर्याप्त शिकार आधार और अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: MP के सरकारी विश्वविद्यालयों में जल्द होगा प्रशासनिक फेरबदल! 11 कुलसचिवों की नई पोस्टिंग का इंतजार

निर्वा या वीरा में से एक को भेजने की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, कूनो से निर्वा और वीरा में से किसी एक मादा चीता को गांधीसागर भेजे जाने की संभावना है। इसके लिए संबंधित तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मादा चीता को नए क्षेत्र में छोड़ने का उद्देश्य गांधीसागर में चीतों का कुनबा बढ़ाने और यहां उनके लिए स्थायी आवास विकसित करना है। कूनो नेशनल पार्क में चीता पुनर्वास परियोजना के तहत वर्ष 2022 में पहली बार नामीबिया से चीते लाए गए थे। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका से भी चीते भारत पहुंचे।

गांधीसागर में बढ़ेंगी प्रजनन की संभावनाएं

अब परियोजना के अगले चरण में कूनो के साथ गांधीसागर में भी चीतों की संख्या बढ़ाने की दिशा में काम किया जा रहा है। वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, गांधीसागर में पर्याप्त क्षेत्र और शिकार उपलब्धता को देखते हुए इसे चीता संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है। एक और मादा चीता के पहुंचने से यहां मौजूद नर और मादा चीतों के बीच प्रजनन की संभावनाएं भी बढ़ेंगी। 

ये भी पढ़ें: नितिन नबीन का पहला MP दौरा, उज्जैन में 25 लाख दीपों का दीपोत्सव; मोहन भागवत से मुलाकात पर नजर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts