Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के सरकारी विश्वविद्यालयों में जल्द होगा प्रशासनिक फेरबदल! 11 कुलसचिवों की नई पोस्टिंग का इंतजार

मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की पदोन्नति के बाद अब नई पदस्थापना का इंतजार है। उच्च शिक्षा विभाग ने करीब एक महीने पहले 11 अधिकारियों को कुलसचिव पद पर प्रमोट किया था। अब इसी सप्ताह पोस्टिंग आदेश जारी होने की चर्चा है। जबलपुर, भोपाल समेत कई विश्वविद्यालयों में नई पदस्थापना के बाद प्रशासनिक फेरबदल की संभावना जताई जा रही है।
MP के सरकारी विश्वविद्यालयों में जल्द होगा प्रशासनिक फेरबदल! 11 कुलसचिवों की नई पोस्टिंग का इंतजार

जबलपुर। मध्य प्रदेश के सरकारी विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की पदोन्नति के बाद अब नई पदस्थापना का इंतजार है। उच्च शिक्षा विभाग ने करीब एक महीने पहले 11 अधिकारियों को पदोन्नत कर कुलसचिव बनाया था, लेकिन प्रमोशन के आदेश जारी होने के बाद भी उनकी नई पोस्टिंग नहीं हुई है। अब चर्चा है कि इसी सप्ताह पदस्थापना के आदेश जारी हो सकते हैं। इसके साथ ही जबलपुर, भोपाल समेत प्रदेश के अन्य विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

विभागीय स्तर पर चल रही पदस्थापना की प्रक्रिया

बताया जा रहा है कि उच्च शिक्षा विभाग में नए कुलसचिवों की पदस्थापना को लेकर प्रक्रिया चल रही है। पदोन्नत किए गए कुछ अधिकारी वर्तमान में अलग-अलग विश्वविद्यालयों में प्रभारी या नियमित कुलसचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। ऐसे में नई पोस्टिंग के बाद कई विश्वविद्यालयों की प्रशासनिक व्यवस्था में बदलाव देखने को मिल सकता है।

जबलपुर से दो अधिकारियों के नाम

पदोन्नत किए गए 11 अधिकारियों में जबलपुर से दीपेश मिश्रा का नाम भी शामिल है। इसके अलावा रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के वर्तमान रजिस्ट्रार रविशंकर सोनवाल को भी कुलसचिव पद पर पदोन्नति दी गई है। रविशंकर सोनवाल की नई प्रशासनिक जिम्मेदारी को लेकर रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में भी चर्चाएं चल रही हैं। हालांकि, किस अधिकारी को किस विश्वविद्यालय में पदस्थ किया जाएगा, यह तस्वीर आधिकारिक आदेश जारी होने के बाद ही साफ होगी।

Breaking News

UGC के लेवल-14 के तहत प्रमोशन

उच्च शिक्षा विभाग ने इन अधिकारियों को UGC के वेतनमान के लेवल-14 के तहत पदोन्नति दी है। पदोन्नत अधिकारियों को दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर रखा जाएगा।

कई विश्वविद्यालयों में बदल सकते हैं प्रशासनिक समीकरण

नए कुलसचिवों की पदस्थापना के बाद प्रदेश के कई सरकारी विश्वविद्यालयों में प्रशासनिक जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। खासतौर पर जबलपुर और भोपाल के विश्वविद्यालयों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। यदि विभाग इसी सप्ताह पदस्थापना आदेश जारी करता है तो विश्वविद्यालयों में कुलसचिवों की नई जिम्मेदारियां तय होने के साथ प्रशासनिक स्तर पर भी बदलाव शुरू हो जाएगा। फिलहाल पदोन्नत अधिकारी विभाग के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।

Sanjay Tiwari
By Sanjay Tiwari

Latest Posts