Krishna Janmashtami 2022: किस दिन मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त

Krishna Janmashtami 2022 : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में अर्द्धरात्रि को हुआ था।
इस साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि दो दिन पड़ रही है, जिससे कृष्ण जन्माष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में कंफ्जून की स्थिति है। आइए जानते हैं कृष्ण जन्माष्टमी की सही तारीख, योग और मुहूर्त...
18 या 19 अगस्त कब है जन्माष्टमी ?
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 18 अगस्त 2022 गुरुवार की रात 09:22 से शुरू होगी। अष्टमी तिथि का समापन 19 अगस्त 2022 शुक्रवार की रात 10.50 पर होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कृष्ण का जन्म मध्य रात्रि में हुआ था, इस लिहाज से कई लोग जन्माष्टमी 18 अगस्त को मनाएंगे, वहीं सूर्योदय के अनुसार 19 अगस्त को जन्माष्टमी मनाना भी उत्तम है। मान्यताओं के अनुसार गृहस्थ जीवन जीने वाले 18 अगस्त को जन्मोत्सव मनाएंगे। वहीं बांके बिहारी मंदिर और द्वारिकाधीश में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव 19 अगस्त को मनाया जाएगा।कृष्ण पूजा मुहूर्त
- श्रीकृष्ण पूजा का शुभ मुहूर्त-18 अगस्त रात्रि 12:20 से 01:05 तक रहेगा।
- पूजा अवधि- 45 मिनट।
- व्रत पारण समय- 19 अगस्त, रात्रि 10 बजकर 59 मिनट के बाद।












