ताजा खबरभोपालमध्य प्रदेश

Sagar news : बिजली बिल वसूलने घर से सामान उठा ले गए बिजलीकर्मी, नहा रही महिला अर्धनग्न हालत में पीछे दौड़ी

वीडियो सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने चार कर्मचारियों को किया सस्पेंड, कहा- ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं

भोपाल। सागर में बिजलीकर्मियों का शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां एक बकायेदार के घर पहुंचे बिजलीकर्मियों ने एक महिला के घर बिजली बिल वसूली के लिए घर का सामान उठा लिया। इतने तक को ठीक था, लेकिन कर्मचारियों ने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दीं। जिस वक्त वे सामान उठा रहे थे, उस वक्त महिला नहा रही थी। उन्होंने उसे नहाने तक नहीं दिया। महिला आधे कपड़ों में बिजलीकर्मियों के पीछे दौड़ती दिख रही हैं। यह वीडियो सामने आने के बाद बिजलीकर्मियों की इस तरह की वसूली पर सवाल उठ रहे हैं।

कांग्रेस ने भाजपा पर उठाए सवाल

कांग्रेस ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- शिव’राज की बेशर्मी देखिये, – बिजली बिल वसूली के लिए बुजुर्ग महिला को नहाने तक नहीं दिया, सरेआम बेइज्जत किया, घर का सारा सामान ले गये। शिवराज जी, जनता के वोट का अच्छा बदला चुका रहे हो। B – बेशर्म J- जाहिल P – पाखंडी। हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद ऊर्जा मंत्री ने कार्रवाई में शामिल चार कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया है।

महिला बोलीं- दूसरे का बकाया मांग रहे

दरअसल इस महिला का नाम पूनाबाई अहिरवार है। उन्होंने बताया कि मैं जिस मकान में रह रही हूं, उसका बिल रेखा के नाम पर था। महिला ने कहा- दूसरे के नाम का बिल मैं क्यों भरूं। मेरे मना करने पर कर्मचारियों ने सामान उठा लिया। देवरी के विधायक हर्ष यादव ने कहा- एक गरीब वृद्ध महिला को इस तरह बेइज्जत किया जाना बेहद कलंकित करने वाली घटना है।

ऊर्जा मंत्री ने कहा- होगी कार्रवाई

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा- संज्ञान में रात में सागर की घटना आई। इसमें कुछ कर्मचारियों ने एक महिला के घर से सामान उठाया है। मैं स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि हमारी सरकार इस तरीके के वसूली के पक्ष में नहीं है। और न ही ऐसे कोई निर्देश है। जिन कर्मचारियों ने ये त्रुटि की है, उन चारों कर्मचारियों को हमने सस्पेंड कर दिया है। वहां के एसई को नोटिस भी दिया है। मैं स्पष्ट कर दूं, प्रदेश में इस तरीके का कृत्य कोई भी व्यक्ति करेगा, कितना भी बड़ा अधिकारी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह निर्देश मेरे द्वारा जारी किया गया है। मैं इस पूरे प्रकरण की निंदा करता हूं।

यह भी पढ़ें VIDEO : फिल्म अभिनेत्री जयाप्रदा पहुंचीं उज्जैन, महाकाल लोक के निर्माण के लिए पीएम मोदी को कहा ‘थैंक्यू’

संबंधित खबरें...

Back to top button