Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

खुशी कपूर हुईं कोरोना संक्रमित, बहन जान्हवी और पिता बोनी कपूर भी घर पर हुए क्वारंटीन

दुनियाभर में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण का साया एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर भी देखने को मिल रहा है। बॉलीवुड में भी एक के बाद एक सेलेब कोरोना की चपेट में आ रहा है। हाल ही में जान्हवी कपूर की बहन खुशी कपूर भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं।

बोनी और जान्हवी कपूर होम क्वारंटीन

खुशी को कोरोना होने के साथ ही बोनी और जान्हवी कपूर भी होम क्वारंटीन में हैं। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि जान्हवी और बोनी कपूर की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है या पॉजिटिव।

जान्हवी कपूर को हुआ कोरोना!

कुछ दिनों पहले जान्हनी कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था। जिसमें उन्होंने थर्मामीटर लगाया था और दूसरी तस्वीर में वह बहन खुशी कपूर के साथ थीं। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था- साल का वह समय फिर से। एक्ट्रेस के इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा रहा था कि, जान्हवी भी कोरोना से संक्रमित हो गईं हैं। [embed]https://www.instagram.com/p/CYg1ELpv8Pn/?utm_source=ig_web_copy_link[/embed]

अर्जुन कपूर हुए थे संक्रमित

हाल ही में परिवार के तीन अन्य सदस्य अर्जुन कपूर, अंशुला और रिया कपूर भी कोरोना की चपेट में आए थे। इससे पहले जब अर्जुन की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी उस वक्त बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया। हालांकि, उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। ये भी पढ़ें- बर्थडे पर Hrithik Roshan ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर किया ‘विक्रम वेधा’ का फर्स्ट लुक; चेहरे पर खून-बिखरे बाल में दिखे एक्टर

कोरोना की रफ्तार तेज

देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा संक्रमण मुंबई में ही हो रहा है। पूरे महाराष्ट्र में कोरोना के 33,470 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं 8 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। ये भी पढ़ें- MP के 4 बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट: इंदौर में 948, भोपाल में 39 बच्चे भी संक्रमित; तीसरी लहर में पहली युवा मौत

एक्ट्रेस के अपकमिंग प्रोजेक्ट

जाह्नवी के पास अभी ‘गुड लक जेरी’ और ‘दोस्ताना 2’ है। इसके अलावा वह बोनी कपूर के प्रोडक्शन की फिल्म ‘मिली’ में नजर आएंगी। दूसरी ओर खुशी कपूर भी डेब्यू के लिए तैयार हैं। वह जोया अख्तर की फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखेंगी।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts