Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

MP के 4 बड़े शहरों में कोरोना विस्फोट: इंदौर में 948, भोपाल में 39 बच्चे भी संक्रमित; तीसरी लहर में पहली युवा मौत

मध्य प्रदेश में कोरोना की रफ्तार तेज हो गई है। प्रदेश में तीसरी लहर में पहली बार कोरोना से किसी युवा की जान गई है। 22 साल की युवती सागर की रहने वाली थी। 15 दिसंबर 2021 के बाद से अब तक 10 मौतें रिपोर्ट हो चुकी हैं। वहीं प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना विस्फोट हुआ है।

कोरोना विस्फोट

प्रदेश के 4 बड़े शहर कोरोना के हॉटस्पॉट बन गए हैं। इंदौर में सबसे ज्यादा 948 नए मरीज मिले हैं। वहीं भोपाल में 562, ग्वालियर में 333 और जबलपुर में 242 नए संक्रमित मिले हैं। [embed]https://twitter.com/psamachar1/status/1480585040669020161?t=NTsJB5qXRWPfIyUhj16PLg&s=08[/embed]

क्या थी मौत की वजह?

सागर की रहने वाली 22 साल की युवती को 10 दिन से सर्दी और बुखार था। वो घर पर ही अपना इलाज करवा रही थी। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे दो दिन पहले बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज ले आए, जहां उसकी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों ने मौत की वजह कोविड निमोनिया कार्डियोपल्मोनरी अरेस्ट बताया है। वहीं छतरपुर में भी एक मौत हुई है।

भोपाल में ओमिक्रॉन!

भोपाल में मिले 562 नए संक्रमितों में 39 बच्चे भी शामिल हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 1,962 हो गई है। वहीं एक 22 साल की लड़की कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित पाई गई है। कोलार निवासी लड़की दिसंबर में US से लौटी थी। हालांकि, राहत की बात यह है कि उसकी कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग में कोई पॉजिटिव नहीं आया है। वह ठीक होने के बाद दोबारा US भी जा चुकी है।

कमलनाथ के ओएसडी कोराना पॉजिटिव

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ओएसडी आरके मिगलानी भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती किया गया है। मिगलानी को दूसरी लहर में भी कोरोना हुआ था। उन्हें अन्य बीमारियों के कारण डॉक्टर की सलाह पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बच्चों के स्कूल बंद होंगे या नहीं ?

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को समीक्षा बैठक में कहा है कि प्रदेश में फिलहाल पाबंदियां नहीं बढ़ाई जाएंगी। 1 से 8वीं तक के स्कूल बंद करने को लेकर फैसला अभी 2-3 दिन के लिए टाल दिया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि फिलहाल कोरोना के जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, उस हिसाब से सख्त कदम उठाने की जरूरत नहीं है। मास्क लगाने को लेकर सख्ती बढ़ाई जाए। ये भी पढ़ें- CM शिवराज ने अधिकारियों को दिए निर्देश, कोरोना को लेकर नया प्रतिबंध नहीं; प्रदेश में अभी खुले रहेंगे स्कूल

इनकी भी कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सचिव राघवेंद्र सिंह की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं रायसेन एसपी विकास शाहवाल भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। एसपी होम आइसोलेट हो गए हैं। कलेक्टर अरविंद दुबे ने इसकी पुष्टि की है।

RSS का कार्यक्रम रद्द

कोरोना के बढ़ते केसों को देखते हुए 16 जनवरी को जबलपुर में होने वाला राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, महाकोशल प्रांत का स्वातंत्र्य नाद कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। इस प्रांत शिविर में महाकोशल इलाके के सभी स्वयंसेवकों को जुटना था।
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts