Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

बर्थडे पर Hrithik Roshan ने फैंस को दिया तोहफा, शेयर किया 'विक्रम वेधा' का फर्स्ट लुक; चेहरे पर खून-बिखरे बाल में दिखे एक्टर

बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर उनकी आने वाली फिल्म विक्रम वेधा का फर्स्ट लुक रिलीज कर दिया गया है। ऋतिक के फैंस के लिए ये किसी रिटर्न गिफ्ट से कम नहीं है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन विलेन बने हैं, जबकि सैफ अली खान हीरो के रोल में नजर आएंगे।

ऐसे नजर आए ऋतिक

फोटो में ऋतिक ब्लू कुर्ता पहने नजर आ रहे हैं, दाढ़ी बढ़ी हुई है और सनग्लासेस लगाए हुए हैं। साथ ही गले में काला धागा, बिखरे हुए बाल और उनके चेहरे पर चोट के निशान के अवाला खून के धब्बे हैं। ऋतिक ने फर्स्ट लुक शेयर करते हुए लिखा- वेधा। [embed]https://www.instagram.com/p/CYiOUeZoL_c/?utm_source=ig_embed&ig_rid=935dbea5-67de-4060-9557-39ecb373af1e[/embed]

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'विक्रम वेधा' इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक है। इसके हिन्दी रीमेक में ऋतिक गैंगस्टर वेधा के किरदार में और सैफ अली खान पुलिस ऑफिसर विक्रम के किरदार में नजर आएंगे। इनके साथ ही फिल्म में राधिका आप्टे अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। ऋतिक रोशन के साथ सैफ अली खान को भी देखा जाने वाला है। फर्स्ट लुक के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी गई है। फिल्म 30 सितंबर 2022 को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

ऋतिक के अपकमिंग प्रोजेक्ट

ऋतिक विक्रम वेधा के अलावा दीपिका पादुकोण के साथ फाइटर में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह कृष 4 की तैयारियों में लगे हुए हैं। ये भी पढ़ें- न्यूयॉर्क के अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, 9 बच्चों सहित 19 लोगों की मौत; इस वजह से हुआ हादसा
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts