Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सांदीपनि स्कूलों की बस सुविधा की कलेक्टर ने की समीक्षा, रूट रैशनलाइजेशन के दिए निर्देश

खिलचीपुर में कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने सांदीपनि विद्यालयों की बस सुविधा की समीक्षा की। विद्यार्थियों की संख्या और जरूरत के अनुसार बस रूट रैशनलाइजेशन, फिटनेस और सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए।
सांदीपनि स्कूलों की बस सुविधा की कलेक्टर ने की समीक्षा, रूट रैशनलाइजेशन के दिए निर्देश
सांदीपनि स्कूलों की बस सुविधा की कलेक्टर ने की समीक्षा

खिलचीपुर। जिले के सांदीपनि विद्यालयों में विद्यार्थियों के लिए संचालित बस सुविधा को अधिक प्रभावी बनाने और ज्यादा से ज्यादा छात्रों तक परिवहन सुविधा पहुंचाने के लिए कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने व्यवस्थाओं की समीक्षा की। उन्होंने विद्यार्थियों की संख्या और उनकी आवागमन जरूरत के अनुसार बस रूटों का उचित निर्धारण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में सांदीपनि विद्यालयों में संचालित बसों, उनके रूट और विद्यार्थियों को मिल रही परिवहन सुविधा पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी सावन पाटीदार, जिला परियोजना समन्वयक, जिला परिवहन अधिकारी ज्ञानेंद्र वैश्य, जिले के सभी सांदीपनि विद्यालयों के प्राचार्य, बस ऑपरेटर तथा पूर्व प्राचार्य एवं नामांकित सदस्य रतन सिंह मालवीय मौजूद रहे।

बस संचालन से जुड़ी समस्याएं रखीं

बैठक के दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों ने बस संचालन में आ रही समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया। इनमें बसों में महिला अटेंडर की उपलब्धता, पुरानी बसों का संचालन और वाहनों की फिटनेस से जुड़े मुद्दे प्रमुख रूप से सामने आए। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने इन विषयों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जरूरत के अनुसार तय होंगे बस रूट

कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया कि विद्यार्थियों की संख्या और उनके आने-जाने की वास्तविक जरूरत का आकलन कर बस रूटों का रैशनलाइजेशन किया जाए। इसका उद्देश्य उपलब्ध बसों का बेहतर उपयोग करना और अधिकतम विद्यार्थियों को परिवहन सुविधा से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि बसों के रूट इस तरह निर्धारित किए जाएं जिससे संसाधनों का अधिकतम उपयोग हो और विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

ये भी पढ़ें: दमोह: अमानक स्पीड ब्रेकर बन रहे दुर्घटनाओं का कारण, वाहन चालकों हुए परेशान

रूटवार सूची उपलब्ध कराने के निर्देश

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने वर्तमान में संचालित बसों की रूटवार लाइन लिस्टिंग तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए। इसके माध्यम से प्रत्येक बस का निर्धारित रूट और उस बस से लाभान्वित होने वाले विद्यार्थियों की संख्या की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। इससे यह आकलन करने में भी मदद मिलेगी कि किन रूटों पर बसों की जरूरत अधिक है और किन रूटों में बदलाव कर परिवहन व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है।

फिटनेस और विद्यार्थियों की सुरक्षा पर विशेष जोर

बैठक में बसों की फिटनेस और विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बसों की तकनीकी स्थिति और फिटनेस से जुड़े सभी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही महिला अटेंडर की उपलब्धता सहित विद्यार्थियों की सुविधा और सुरक्षा से जुड़े अन्य विषयों पर भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़ें: हरदा में नया विद्युत सब स्टेशन तैयार, 6 गांवों में बिजली आपूर्ति मजबूत

परिवहन व्यवस्था को और प्रभावी बनाने पर जोर

बैठक के दौरान सांदीपनि विद्यालयों की बस सुविधा को बेहतर बनाने, बस रूटों का व्यवस्थित प्रबंधन करने और उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Ramesh Dangi
By Ramesh Dangi

Latest Posts