इंदौरताजा खबरमध्य प्रदेश

खरगोन में हादसा : स्कूली बच्चों से भरी बस पेड़ से टकराई, 9 बच्चे घायल; छुट्टी होने के बाद लौट रही थी बस

खरगोन। मध्य प्रदेश में स्कली बच्चों से भरी बसें आए दिन हादसे का शिकार हो रही हैं। इस बीच जिले के मंडलेश्वर थाना क्षेत्र के बाइक को सवार को बचाने के चक्कर में स्कूल बस असंतुलित होकर पेड़ से टकरा गई। बस में करीब 14 बच्चे सवार थे, जिनमें से 9 घायल बच्चे घायल हो गए। सभी को मंडलेश्वर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। इनमें से दो गंभीर रूप से घायल बच्चों खरगोन रेफर किया गया। ये हादसा बुधवार दोपहर करीब 3 बजे का हुआ है।

बच्चों को छोड़ने जा रही थी बस

जानकारी के अनुसार, स्कूल से छुट्टी होने के बाद अशोक मांटेसरी हाई की बस MP 09 FA 5020 धरगांव से बच्चों को लेकर ग्राम करौंदिया घर छोड़ने के लिए जा रही थी। तभी रास्ते में अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। घटना के बाद मौके पर बच्चों की चीख पुकार मच गई। मौके से गुजर रहे लोगों ने सभी बच्चों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस से मंडलेश्वर के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

बाइक को बचाने में पेड़ से टकराई बस

बताया जा रहा है कि एक बाइक सवार को बचाने के चलते में बस पेड़ से टकरा गई इस हादसे में 9 बच्चों चोट आई। सभी को मंडलेश्वर भेजा गया। इसमें से दो की हालत गंभीर होने पर खरगोन रेफर किया गया। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

ये भी पढ़ें: 24 घंटे बाद ही सलाखों से बाहर आ गया निलंबित SDM, कल भेजा था जेल आज मिल गई जमानत

मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…

संबंधित खबरें...

Back to top button