खान सर का बड़ा आरोप:दो दिन में कोचिंग उड़ाने की मिली थी धमकी, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर देर रात हमला और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। खान सर ने दावा किया है कि उन्हें दो दिन पहले कोचिंग उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।
दो दिन में कोचिंग उड़ाने की मिली थी धमकी, ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर समेत 3 गिरफ्तार

पटना में चर्चित शिक्षक खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद समेत उनके दो सहयोगियों अभिषेक और गौरव को गिरफ्तार किया है। तीनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। खान सर ने हमले के पीछे ज्ञान बिंदु कोचिंग प्रबंधन और उसके कर्मचारियों का हाथ होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हमले के दौरान कोचिंग में तैनात एक सिक्योरिटी गार्ड पर हमला किया गया, जिससे उसका सिर फट गया। घायल गार्ड का इलाज पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH) में चल रहा है। वहीं छात्रों ने भी घटना के विरोध में नाराजगी जताई है।

Twitter Post

10-12 लोगों ने किया हमला

जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:55 बजे 10 से 12 लोग पटना के मुसल्लहपुर हाट स्थित कोचिंग परिसर में पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कार्यालय में तोड़फोड़ की, बैनर-पोस्टर फाड़े और ईंट-पत्थर भी चलाए। हमले में कोचिंग में तैनात एक सुरक्षा गार्ड घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

खान सर ने लगाए गंभीर आरोप

घटना के बाद खान सर ने कहा कि कुछ कोचिंग संचालकों को उनकी कम फीस और बेहतर परिणामों से परेशानी है। उन्होंने दावा किया कि उन्हें पहले कोचिंग सेंटर उड़ाने की धमकी भी दी गई थी। हालांकि इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

हमले के बाद बदला खान सर का बयान

घटना के तुरंत बाद खान सर ने दावा किया था कि कोचिंग सेंटर के बाहर 8 से 10 राउंड फायरिंग हुई थी। हालांकि बाद में उन्होंने अपने बयान में बदलाव करते हुए कहा कि उस समय माहौल बेहद तनावपूर्ण था और उन्हें ठीक से समझ नहीं आया कि क्या हुआ था। खान सर ने कहा कि स्थिति इतनी तनावपूर्ण थी कि मुझे लगा गोली चली है लेकिन बाद में स्पष्ट जानकारी सामने आई।

FIR में नहीं है फायरिंग का जिक्र

मामले में दर्ज कराई गई एफआईआर में भी गोलीबारी का कोई उल्लेख नहीं किया गया है। वहीं पटना पुलिस ने भी जांच के दौरान अब तक फायरिंग की पुष्टि नहीं की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शुरुआती जांच में कोचिंग सेंटर में तोड़फोड़, मारपीट और हंगामे की बात सामने आई है। घटना के समय कई लोग परिसर में घुसे थे और वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ विवाद हुआ था।

सुरक्षा बढ़ाई गई, कोचिंग बंद

घटना के बाद कोचिंग संस्थान के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। सुरक्षा कारणों से बुधवार को कोचिंग बंद रखी गई है। सूत्रों के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक भी कक्षाएं प्रभावित रह सकती हैं।

ये भी पढ़ें: दफन के बाद खुली फाइल: अस्पताल पर लापरवाही के आरोप,मौत का सच जानने कब्र तक पहुंची पुलिस

छात्रों में नाराजगी

हमले की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में छात्र कोचिंग सेंटर के बाहर जुट गए। छात्रों ने घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Twitter Post

ये भी पढ़ें: CJP देशप्रेमी पार्टी... वे देश को सुधारने में जुटी; अभिजीत दीपके के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक

पोस्टर को लेकर विवाद की बात आई सामने

मामले पर एसपी दीक्षा कुमारी ने कहा कि शुरुआती जांच में पोस्टर को लेकर विवाद की बात सामने आई है। करीब 10-12 लोगों के मौके पर पहुंचने की जानकारी मिली है। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

Sumit  Shrivastava
By Sumit Shrivastava

सुमित श्रीवास्तव एक अनुभवी मीडिया प्रोफेशनल, बिजनेस पत्रकार और शोधकर्ता हैं। मास कम्युनिकेशन में M.P...Read More

Latest Posts