ताजा खबरराष्ट्रीय

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोग गिरफ्तार

पंजाब। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को शरण देने के आरोप में पंजाब में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शनिवार को अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान होशियारपुर जिले के बाबक गांव निवासी राजदीप सिंह और जालंधर जिले के रहने वाले सरबजीत सिंह के रूप में की गई है। राजदीप सिंह और सरबजीत सिंह को शुक्रवार रात मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया, जिन्होंने उन्हें एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पुलिस ने अमृतपाल सिंह और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के सदस्यों के खिलाफ पिछले महीने कार्रवाई शुरू की थी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल 18 मार्च को जालंधर जिले में पुलिस के जाल से बच निकला था और वह तभी से फरार है।

कौन है अमृतपाल सिंह

30 वर्षीय अमृतपाल सिंह पंजाब में ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन संचालित करता है। एक्टर-एक्टिविस्ट दीप सिद्धू ने ये संगठन बनाया था। 15 फरवरी 2022 को उसकी सड़क हादसे में मौत होने के बाद इस संगठन की कमान कुछ महीने पहले ही दुबई से लौटे अमृतपाल सिंह ने संभाली और वो इसका प्रमुख बन गया। जिसके बाद ‘वारिस पंजाब दे’ वेबसाइट बनाई गई और लोगों को संगठन से जोड़ना शुरू किया गया। खालिस्तानी ताकतों को एकजुट करने वाला अमृतपाल 2012 में दुबई चला गया था। वहां उसने ट्रांसपोर्ट का कारोबार किया।

अमृतपाल सिंह

नशा मुक्ति केंद्रों को अवैध हथियारों का स्टोर बनाया

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि अमृतपाल ने पंजाब आते ही ऐसे पूर्व सैनिकों को तलाशना शुरू कर दिया था, जिनके पास हथियारों का लाइसेंस है। वह नशा मुक्ति केंद्रों में अवैध हथियारों का जखीरा रखता था। जो भी युवक इन केंद्रों में इलाज के लिए आते थे, पहले उन्हें प्रताड़ित किया जाता था। युवकों को अमृतपाल के अनुसार चलने के लिए कहा जाता था। अगर उन्होंने बात नहीं मानी तो और भी प्रताड़ित किया जाता था।

घर से मिलीं AKF लिखी जैकेट्स।

अमृतपाल आनंदपुर खालसा फौज का लोगो भी मिला

खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल आनंदपुर खालसा फोर्स (एकेएफ) नाम से अपनी एक फौज तैयार करने की तैयारी में था। अमृतपाल के साथी जो भी हथियार या शॉल का इस्तेमाल करते थे, उन पर AKF लिखा होता था। अमृतपाल आनंदपुर खालसा फौज का लोगो भी सामने आया है। उसके पाकिस्तानी खुफिया आईएसआई से लिंक भी सामने आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें- पीलीभीत के गुरुद्वारे से जुड़े अमृतपाल के तार : पंजाब पुलिस को गुरुद्वारा परिसर में लगे CCTV से गायब रिकॉर्डिंग मिलीं

संबंधित खबरें...

Back to top button