इंदौरमध्य प्रदेश

Ganesh Chaturthi 2022 : 2 करोड़ के स्वर्ण आभूषणों से किया खजराना गणेश श्रृंगार, बप्पा को लगाया सवा लाख मोदक का भोग

इंदौर। गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर खजराना स्थित सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में भगवान गणेश का दो करोड़ के स्वर्ण आभूषण से स्वर्ण श्रृंगार किया गया और सवा लाख मोदक का भोग भी लगाया। आज सुबह से ही भगवान के दर्शन पूजन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।

भगवान गणेश को पहनाया स्वर्ण मुकुट

खजराना गणेश मंदिर में गणेशोत्सव शुरुआत ध्वजा पूजन के साथ हुई। इस मौके पर गणेशजी को बेशकीमती आभूषण भी पहनाकर उनका श्रृंगार किया गया। भगवान गणेश को स्वर्ण मुकुट के साथ ही रिद्धि सिद्धि व शुभ लाभ को भी स्वर्ण मुकुट पहनाए गए है। सभी स्वर्ण आभूषणों का वजन करीब चार किलो है। वर्ष में दो बार भगवान का स्वर्ण श्रंगार होता है। रात करीब साढ़े 8 बजे से भगवान का श्रृंगार शुरू हुआ, जिसमें लगभग पांच घंटे का समय लगा।

परिवार के साथ कलेक्टर और निगमायुक्त ने पूजन किया।

सवा लाख मोदक का भोग अर्पित किया

खजराना गणेश मंदिर में बुधवार को कलेक्टर मनीष सिंह व निगम आयुक्त प्रतिभा पाल परिवार के साथ पहुंचे। उन्होंने भगवान गणेश का पूजन, ध्वज पूजन किया। साथ ही उन्होंने भगवान गणेश को सवा लाख मोदक का भोग भी अर्पित किया। साथ ही भक्तों की मौजूदगी में खजराना गणेश की आरती की गई। कैबिनेट मंत्री तुलसी सिलावट ने भी खजराना गणेश भगवान के दर्शन किए। उन्होंने भगवान गणेश से प्रार्थना की है कि मप्र का विकास हो, इंदौर का विकास हो।

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: मुख्यमंत्री और गृह मंत्री के घर पधारे गणपति बप्पा, जयकारों के साथ लेकर गए प्रतिमा

ये भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2022: आज घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति, जानें गणपति स्थापना का मुहूर्त और पूजा विधि

संबंधित खबरें...

Back to top button