PlayBreaking News

UP Politics:सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन'

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोनम वांगचुक के अनशन और विपक्ष की राजनीति को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत होती है और देश की जनता अब विकास, सुरक्षा और सुशासन के आधार पर अपने फैसले ले रही है। मौर्य ने दावा किया कि विपक्ष के मुद्दे अब जनता के बीच असर नहीं छोड़ पा रहे हैं।
Follow on Google News
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, 'लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन'
सोनम वांगचुक के अनशन पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

केशव प्रसाद मौर्यने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष पर कई आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जनता बार-बार लोकतांत्रिक तरीके से विपक्ष को जवाब दे रही है। उन्होंने सोनम वांगचुक के अनशन का भी जिक्र करते हुए इसे विपक्ष की राजनीति से जोड़कर निशाना साधा। साथ ही बीजेपी की डबल इंजन सरकार और विकसित भारत के संकल्प को भी दोहराया।

सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए विपक्ष पर हमला

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही जनार्दन होती है और उससे कोई भी बात ज्यादा समय तक छिपी नहीं रह सकती। उनके मुताबिक सत्ता से दूर होने के बाद विपक्ष की बेचैनी अब नफरत की राजनीति में बदलती जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जनता हर चुनाव में अपने मतदान के जरिए इसका जवाब दे रही है।

Twitter Post

'बीते 12 सालों से जनता का भरोसा बीजेपी के साथ'

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विश्वास लगातार मजबूत हुआ है। उन्होंने तीन लोकसभा चुनावों और कई राज्यों में बीजेपी की जीत का हवाला देते हुए कहा कि यह जनता के भरोसे का सबसे बड़ा प्रमाण है। उनके अनुसार एनडीए सरकार की नीतियों और कामकाज को जनता का लगातार समर्थन मिल रहा है। यही वजह है कि पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।

CJP Protest: अभिजीत दिपके पर महिला ने फेंकी स्याही, हिरासत में आरोपी

सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर विपक्ष को घेरा

डिप्टी सीएम ने अपने बयान में सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष समय-समय पर अलग-अलग मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर लोगों को भ्रमित करने की कोशिश करता है। उन्होंने किसान आंदोलन, शाहीन बाग, SIR और घुसपैठ जैसे मुद्दों का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष बार-बार नए प्रयोग करता है, लेकिन जनता अब ऐसे प्रयासों को समझ चुकी है और लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देती है।

Breaking News

डबल इंजन सरकार के विकास मॉडल का किया जिक्र 

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जिन राज्यों में बीजेपी की सरकार है, वहां विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। उनके मुताबिक डबल इंजन सरकार के विजन, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ लोगों तक पहुंच रहा है। उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में अभी बीजेपी सत्ता में नहीं है, वहां भी जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आने वाले चुनावों में पार्टी को समर्थन मिलेगा।

'कभी ऐसी कायरता देखी है?' सोनम वांगचुक को लेकर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा

'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को बताया बीजेपी की ताकत

अपने संदेश के आखिर में केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बीजेपी की राजनीति का मूल मंत्र हमेशा 'व्यक्ति से बड़ा दल और दल से बड़ा देश' रहा है। उन्होंने 'राष्ट्र प्रथम' की भावना को पार्टी की सबसे बड़ी पहचान बताते हुए कहा कि विकसित भारत का संकल्प ही देश को वैश्विक स्तर पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता का भरोसा आगे भी बीजेपी के साथ बना रहेगा और यही भरोसा देश के विकास की सबसे बड़ी ताकत बनेगा।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts