PlayBreaking News

'कभी ऐसी कायरता देखी है?'सोनम वांगचुक को लेकर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा

जंतर-मंतर पर 20 दिनों से भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। समर्थकों ने इसे जबरन की गई कार्रवाई बताया। इस पर गायक विशाल ददलानी ने भावुक वीडियो शेयर कर नाराजगी जताई। स्वरा भास्कर, अरविंद केजरीवाल समेत कई लोग पहले ही वांगचुक के समर्थन में सामने आ चुके हैं।
Follow on Google News
सोनम वांगचुक को लेकर विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा

नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर पिछले 20 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक को शनिवार को दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गई। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस उन्हें जबरन उठाकर अस्पताल ले गई और इसके बाद जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को भी हटाना शुरू कर दिया गया। इस कार्रवाई के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आने लगीं। गायक विशाल ददलानी ने भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर अपना गुस्सा जाहिर किया और इसे 'कायरता' करार दिया।

कभी ऐसी कायरता देखी है...', विशाल ददलानी का फूटा गुस्सा

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद विशाल ददलानी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक वीडियो साझा किया। वीडियो में उन्होंने कहा कि देखी है आपने कभी ऐसी कायरता? सोनम जी को जबरदस्ती उठाकर ले गए हैं। इस देश में ये लोग जो कर रहे हैं, उससे सच में मेरा दिल टूट गया है। बहुत दुख होता है ये सब देखकर। देशवालों, अगर अब नहीं जागोगे तो कब जागोगे? उन्होंने आगे कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या बोलूं और क्या सोचूं। बस यही लग रहा है कि काश मैं वहां होता और उनकी मदद कर पाता। गुस्से से मेरा भेजा फट रहा है। वीडियो में विशाल ददलानी काफी भावुक नजर आए। उनकी आंखों में गुस्सा और मायूसी साफ दिखाई दे रही थी। फिलहाल वह अमेरिका में हैं और वहीं से लगातार सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने वांगचुक से सेहत को देखते हुए अनशन खत्म करने की अपील की थी।

जंतर-मंतर से हटाए गए प्रदर्शनकारी

शनिवार को पुलिस सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों को भी वहां से हटाने लगी। वांगचुक पिछले 20 दिनों से अपनी मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनके समर्थन में लगातार लोग जंतर-मंतर पहुंच रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद मौके पर मौजूद समर्थकों ने नाराजगी जताई और सोशल मीडिया पर भी कई लोगों ने इसे लेकर सवाल उठाए।

Breaking News

स्वरा भास्कर और अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे समर्थन में

सोनम वांगचुक के आंदोलन को कई सार्वजनिक हस्तियों का समर्थन मिला। कुछ दिन पहले अभिनेत्री स्वरा भास्कर जंतर-मंतर पहुंची थीं। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा था, "सोनम वांगचुक के अपने बच्चे नहीं हैं, लेकिन वह देश के बच्चों के लिए लड़ रहे हैं। हमें उनका साथ देना चाहिए। 
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी वांगचुक के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे थे। इसके अलावा कई सामाजिक कार्यकर्ता और समर्थक लगातार प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर उनसे अनशन खत्म करने की अपील कर रहे थे।

पत्नी गीतांजलि आंग्मो ने अस्पताल को दी चेतावनी

सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंग्मो इस समय अस्पताल में उनके साथ मौजूद हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए अस्पताल प्रशासन से कहा कि उनकी अनुमति के बिना वांगचुक को कुछ भी न दिया जाए। उनका यह पोस्ट भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

इसकी सांसें दबा देंगे… लॉरेंस गैंग ने आमिर खान को दी धमकी! पोस्ट में ‘लव जिहाद’ का जिक्र, तीसरी शादी बनी वजह

आंदोलन पर बनी हुई है नजर

सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने के बाद उनका आंदोलन नए मोड़ पर पहुंच गया है। एक ओर उनके समर्थक पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर सभी की नजर इस बात पर है कि उनकी मांगों पर आगे क्या फैसला होता है। फिलहाल वांगचुक अस्पताल में हैं और उनके स्वास्थ्य के साथ-साथ आंदोलन की अगली दिशा पर भी देशभर के लोगों की नजर बनी हुई है।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts