Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

कटनी के लापता नर्सिंग छात्र की रायपुर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका 

कटनी निवासी 24 वर्षीय नर्सिंग छात्र शनि दुबे का शव रायपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई अवस्था में मिला। 20 अगस्त से परिजनों से उसका संपर्क टूट गया था और मोबाइल बंद था। पुलिस जांच में आखिरी लोकेशन रायपुर मिली, जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
कटनी के लापता नर्सिंग छात्र की रायपुर में मिली जली लाश, हत्या की आशंका 
फाइल फोटो

कटनी। जबलपुर के मेट्रो अस्पताल में पदस्थ कटनी निवासी 24 वर्षीय नर्सिंग छात्र शनि दुबे की रायपुर (छत्तीसगढ़) में संदिग्ध परिस्थितियों में जली हुई लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने छात्र की नृशंस हत्या किए जाने की आशंका जताई है। कटनी के केदारधाम कॉलोनी निवासी शनि जबलपुर के गोहलपुर अंतर्गत न्यू नर्मदा नगर में रहता था। बीते 20 अगस्त से परिजनों से उसका संपर्क टूट गया था और मोबाइल लगातार बंद आ रहा था। अनहोनी की आशंका पर परिजन जबलपुर पहुंचे और कमरे पर कोई सुराग न मिलने पर गोहलपुर थाने में गुमशुदगी व अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई।

लास्ट लोकेशन रायपुर मिली थी

जांच के दौरान पुलिस को शनि के मोबाइल की अंतिम लोकेशन रायपुर मिली। परिजन तत्काल रायपुर पहुंचे, जहां स्थानीय पुलिस द्वारा बरामद अज्ञात जली हुई लाश की पहचान परिजनों ने शनि दुबे के रूप में की। रायपुर में पोस्टमार्टम और कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद परिजन शव कटनी ले आए, जहां गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल जबलपुर और रायपुर पुलिस इस पूरे मामले को हत्या से जोड़कर कड़ियों की पड़ताल में जुटी है। 

ये भी पढ़ें: दमोह: बेटे की मौत के बाद पटरी पर लेटे माता-पिता, ट्रेन से कटकर मौत; त्योहार के दिन उजड़ा परिवार

रक्षाबंधन पर ससुराल जा रहे ई-रिक्शा चालक की हादसे में मौत

मऊगंज। रक्षाबंधन पर्व पर ससुराल जा रहे ई-रिक्शा चालक की शुक्रवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा नईगढ़ी थाना क्षेत्र के जोधपुर के पास करीब 2 बजे हुआ। ग्राम सिसवा लालगांव निवासी शेषमणि केवट (34), पिता रामभजन केवट, ई-रिक्शा से ससुराल बूढ़ा परसिया जा रहे थे। रास्ते में वाहन का एक पहिया पंचर हो गया। उन्होंने ई-रिक्शा को सड़क से बाहर पटरी पर खड़ा किया और चक्का बदलने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार बाइक ने ई-रिक्शा और शेषमणि को टक्कर मार दी। हादसे में शेषमणि गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई राजकुमार केवट ने बताया कि शेषमणि रक्षाबंधन मनाने के लिए ससुराल जा रहे थे। सूचना पर पहुंची नईगढ़ी पुलिस ने बाइक चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी पढ़ें: फेसबुक की दोस्ती शादी तक पहुंची, एक हफ्ते बाद पत्नी अंबिकापुर गई और नहीं लौटी; 20 हजार रुपए ले जाने का आरोप

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...Read More

Latest Posts