Gwalior News :भितरवार में सहकारी समिति के उप प्रबंधक की पत्नी ने फांसी लगाई, माइग्रेन से थी परेशान

ग्वालियर के भितरवार में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति के उप प्रबंधक की पत्नी कविता राजपूत ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, वह लंबे समय से माइग्रेन की समस्या से परेशान थीं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भितरवार में सहकारी समिति के उप प्रबंधक की पत्नी ने फांसी लगाई, माइग्रेन से थी परेशान
भितरवार में महिला ने की आत्महत्या

ग्वालियर जिले के भितरवार नगर में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मोहनगढ़ के उप प्रबंधक की पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात की बताई जा रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

बेटी ने खिड़की से देखा शव

यह घटना वार्ड क्रमांक-8 स्थित सेंट्रल बैंक के पीछे की है। मृतका की पहचान कविता राजपूत (42), पत्नी देवेंद्र सिंह राजपूत के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, मंगलवार रात करीब 9 बजे परिवार के लोग खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान कविता अपने कमरे में गईं और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर बेटी उन्हें बुलाने पहुंची। दरवाजा अंदर से बंद होने पर उसने अपने पिता को सूचना दी। खिड़की से देखने पर कविता फंदे से लटकी हुई मिलीं, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

लंबे समय से माइग्रेन की समस्या से थीं परेशान

परिजनों ने पुलिस को बताया कि कविता राजपूत पिछले कई वर्षों से माइग्रेन (सिरदर्द) की गंभीर समस्या से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। पिछले कुछ दिनों से बीमारी के कारण वे काफी परेशान थीं। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की वास्तविक वजह का पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।

Gwalior

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर भितरवार पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और परिजनों के बयान दर्ज किए गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

भितरवार थाना प्रभारी ने बताया कि महिला द्वारा फांसी लगाने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव, अवसाद या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत अपने परिवार, किसी भरोसेमंद व्यक्ति या मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से बात करें। समय पर सहायता लेना बेहद महत्वपूर्ण है।

Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts