बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

‘पठान’ कंट्रोवर्सी पर जावेद अख्तर ने कसा तंज, बोले- सभी धर्मों के अलग सेंसर बोर्ड होने चाहिए

एंटरटेनमेंट डेस्क मशहूर गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने शाहरुख खान की अपकंमिग फिल्म ‘पठान’ कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि फिल्ममेकर्स को फिल्म सर्टिफिकेशन बोर्ड पर भरोसा रखना होगा, जिनके पास यह यह फेसला करने का अधिकार है कि फाइनल कट क्या होगा।

‘हर धर्म का अपना अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए‘

जावेद अख्तर ने पठान विवाद पर कहा कि हर धर्म का अपना अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए। अगर वह (मंत्री नरोत्तम मिश्रा) सोचते हैं कि मध्य प्रदेश के लिए अलग सेंसर बोर्ड होना चाहिए, तो उन्हें अलग जाकर फिल्म देखनी चाहिए। अगर वह केंद्र के फिल्म सर्टिफिकेशन से नाखुश हैं तो हमें उनके बीच नहीं आना चाहिए। यह उनके और सरकार के बीच की बात है।

मौलवी फिल्में देखना करेंगे शुरू

जावेद अख्तर ने ‘धर्म सेंसर बोर्ड’ के बारे में कहा कि मध्य प्रदेश में एक ही सेंसर बोर्ड है, फिर केंद्र का अलग से एक सेंसर बोर्ड है। इसमें क्या दिक्कत है ? हमारे पास 4-5 अहम धर्म हैं और सभी धर्मों के खुद के सेंसर बोर्ड होने चाहिए। शायद तब मौलवी फिल्में देखना शुरू करेंगे।

सेंसर बोर्ड पर करना चाहिए भरोसा

पठान के बेशर्म रंग विवाद पर जावेद अख्तर ने कहा कि आप और मैं यह फैसला करने वाले कौन हैं कि गाना सही है या गलत। इसके लिए हमारे पास एक एजेंसी है। लोगों को सेंसर बोर्ड पर भरोसा करना चाहिए। उन बदलावों पर भी विश्वास करना चाहिए जो सेंसर बोर्ड ने सुझाए हैं। बता दें कि जावेद अख्तर ने यह सभी बातें अपनी किताब ‘जादूनामा’ के विमोचन के दौरान कही।

जावेद अख्तर पर लिखी गई किताब ‘जादूनामा’

जावेद अख्तर पर लिखी गई किताब ‘जादूनामा’ का विमोचन सोमवार को किया गया था। इस दौरान गीतकार गुलजार ने स्पेशल गेस्ट के तौर पर पहुंचकर किताब का विमोचन किया। इस इवेंट में जावेद अख्तर की पत्नी शबाना आजमी, बेटे फरहान अख्तर, बहू शिबानी दांडेकर और बेटी जोया अख्तर भी शामिल हुई थीं।

सीन के अलावा कई डायलॉग्स को बदलने का दिया निर्देश

फिल्म ‘पठान’ के कई शब्दों और सीन पर कैंची चलाई गई है। खबरों के मुताबिक, सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने फिल्म प्रॉडक्शन बैनर को फिल्म के कुछ सीन के अलावा कई डायलॉग्स को बदलने का भी निर्देश दिया है। जिसमें दीपिका पादुकोण के कुछ क्लोज शॉट्स सहित उनके गोल्डन बिकीनी वाला साइड पोज भी शामिल है। इसके अलावा ‘बहुत तंग किया’ लाइन के सेंसुअस मूव्स को भी बदलने की बात कही गई है।

इसके साथ ही ‘लंगड़े लूले’ शब्द की जगह ‘टूटे फूटे’, PMO शब्द की जगह ‘ प्रेसिडेंट या मिनिस्टर’, अशोक चक्र की जगह ‘वीर पुरस्कार’, ‘मिसेज भारत माता’ की जगह ‘हमारी भारत माता’ जैसे कई और शब्दों को बदल दिया गया है।

फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी को होगी रिलीज

सिनेमाघरों में फिल्म ‘पठान’ 25 जनवरी 2023 को रिलीज होगी। शाहरुख खान और दीपिका फिल्म के लीड एक्टर्स हैं। ‘पठान’ से एक्टर 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें- ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं हुई ‘द कश्मीर फाइल्स’, जानें विवेक अग्निहोत्री के दावे का सच!

संबंधित खबरें...

Back to top button